Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
Tinder पर शख्स ने बनाईं दो बहनें, बोला- मैं भी मनाऊंगा रक्षाबंधन, वायरल हुई पोस्ट
अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आप टिंडर ऐप के बारें में जानते हैं तो ज्यादातर हां में ही आन्सर करेंगे और बताएंगे कि टिंडर एक डेटिंग ऐप है। लेकिन अगर आपसे ये कहा जाए कि क्या आप उस ऐप के जरीये भाई या बहन खोज सकते हैं तो आपका जवाब यही होगा..'मजाक कर रहे हो क्या, टिंडर का यूज गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड बनाने के लिए किया जाता है, भाई-बहन बनाने के लिए नहीं'। लेकिन मुंबई के शख्स ने ऐसा किया है, जी हां, आपको यकीन नहीं हो रहा लेकिन ये सच है। मुंबई के एक शख्स का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसने राखी का त्योहार मनाने के लिए रेडिट पर अपनी खोज के बारे में पोस्ट करते हुए कहा, कि उसने बहन खोजने के लिए टिंडर (Tinder) की मदद ली और अब डेटिंग ऐप की बदौलत उसके पास दो बहनें हैं। खास बात ये है कि रेडिट (Reddit) पर उनकी पोस्ट को दो दिनों में 500 से ज्यादा अपवोट मिले हैं। इसके साथ ही लोग उसे बधाई दे रहे है।

उस शख्स ने अपने रेडिट पोस्ट में कहा लिखा- "मैंने अपनी लाइव का ज्यादातर समय रक्षाबंधन के दौरान उसके खो जाने के डर को महसूस किया है क्योंकि मेरी कोई बहन नहीं है। कोई मुझे राखी बांधने वाला नहीं है, जिनको मैं उपहार दे सकूं, वैसे भी, पिछले 2 सालों से मैं रक्षाबंधन से 2 हफ्ते पहले से बायो को इस प्रकार डालता रहा- "रक्षाबंधन के दौरान हैंगआउट करने के लिए एक बहन की तलाश"।

उन्होंने आगे लिखा- "टिंडर को शुक्रिया, अब मेरे पास दो बहनें हैं, जिनसे मैं टिंडर पर मिला था। इस साल हम तीनों एक साथ मिलकर रक्षाबंधन मनाने और उपहारों का आदान-प्रदान करने की प्लानिंग कर रहे हैं हैं। मैं काफी एक्साइटेड हूं"
इसी तरह से जून में भी, केरल के एक शख्स ने मुंबई में एक अपार्टमेंट की तलाश के लिए एक अन्य डेटिंग ऐप बम्बल (dating app Bumble) का यूज करते हुए अपार्टमेंट की तलाश की थी, उसका वो पोस्ट भी वायरल हो गया था।
उसकी पोस्ट को कई यूजर्स ने पसंद किया, जिनमें से एक ने उस शख्स को "प्रतिभाशाली" लिखा खा। वही एक दूसरे यूजर ने उसकी पोस्ट पर कहा कि "बम्बल पर, कई लोग दिल में जगह खोजते हैं, लेकिन वो एक फ्लैट खोज रहा है।"



Click it and Unblock the Notifications
