Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
मिलिए कैप्टन तानिया शेरगिल से, पहली महिला जो 26 जनवरी को करेंगी परेड का नेतृत्व
थलसेना की सिग्नल कोर कमांड की अधिकारी तान्या शेरगिल राजपथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर 147 जवानों वाले पुरुष कंटीजेंट का नेतृत्व करेंगी। वो सेना की पहली महिला होगी जो परेड एडजुटेंट (सैन्य अधिकारी) होंगी। इस पद पर मौजूद व्यक्ति परेड से जुड़ी सारी जिम्मेदारी संभालता है। आमतौर पर एडजुटेंट वो होता है जो कमांडिंग अफसर को असिस्ट करता है, और कॉरेस्पोंडेंस की जिम्मेदारी संभालता है। तान्या उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब आर्मी डे यानी 15 जनवरी को आयोजित आर्मी परेड का नेतृत्व किया था।

देशभर में तान्या शेरगिल की चर्चा कर रहा है। पंजाब के होशियारपुर से आने 26 वर्षीय तान्या 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड का आकर्षण बन चुकी हैं। दरअसल तान्या शेरगिल के नाम की चर्चा इसलिए ज्यादा हो रही है क्योंकि वो चौथी पीढ़ी की सैन्य अफसर हैं।
इंजीनियरिंग के बाद सेना में आने का किया फैसला
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बीटेक तान्या को चेन्नई की ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से 2017 में कमीशन मिला था। तान्या की उपलब्धि इस लिहाज से मायने रखती है कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद सेना में भर्ती होने का फैसला किया।

आनंद महिंद्रा ने किया था तान्या को देखकर ट्वीट
आनंद महिंद्रा ने भी आर्मी डे पर तान्या शेरगिल का एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा था कि इसे देख कर उनके ''रोंगटे खड़े हो गए''. दरअसल, इस वीडियो में कैप्टन तान्या सर्व-पुरुष दस्ते का नेतृत्व करते हुए नजर आ रही थी। इस वीडियों में कैप्टन तान्या दल का नेतृत्व आत्मविश्वास के साथ करते हुए नजर आ रही थी।



Click it and Unblock the Notifications