Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
50 साल की उम्र में शुरू किया ब्यूटी स्टार्टअप और बन गई सेल्फ मेड करोड़पति, जानिए फाल्गुनीकी कहानी
नायका एक ऐसा कॉस्मेटिक ब्रांड है, जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। आज के समय में नायका वेबसाइट पर ना केवल जाने-माने ब्रांड्स के ब्यूटी व कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स किफायती दाम पर मिलते हैं, बल्कि नायका खुद भी ब्यूटी प्रॉडक्ट्स बनाता है और उसे अपने ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर बेचता है। नायका का नाम सुनते ही कई तरह के कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स का ख्याल मन में आ जाता है। लेकिन क्या आप इस कंपनी की संस्थापक फाल्गुनी नायर के बारे में जानते हैं। वह एक ऐसी महिला हैं, जो करोड़ों अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन चुकी हैं। अपने दम पर इस स्टार्टअप को शुरू करने के बाद आज वह देश की सेल्फ मेड करोड़पति महिला बन गई हैं। तो चलिए आज हम आपको फाल्गुनी नायर और उनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में बता रहे हैं-

50 साल की उम्र मे शुरू किया स्टार्ट अप
फाल्गुनी नायर ने साल 2012 में एक स्टार्टअप के रूप में नायका की शुरूआत की। जब उन्होंने यह स्टार्टअप शुरू किया था, तब उन्हें इसका कोई अनुभव नहीं था। वह इससे पहले एक इन्वेस्टमेंट बैंक को लीड करती थीं और इस तरह उन्हें फाइनेंस सेक्टर का काफी अनुभव था। लेकिन 50 साल की उम्र तक आते-आते उन्होंने अपना कोई काम शुरू करने का सोचा। ऐसे में उन्हें ब्यूटी सेक्टर में अपनी किस्मत आजमाने का ख्याल आया। फाल्गुनी के अनुसार, ऑनलाइन ब्यूटी स्पेस में बहुत स्कोप है और उन्हें लगा कि वह आगे चलकर इसमें काफी कुछ कर सकती हैं। आज जिस तरह फाल्गुनी नायर ने अपनी कंपनी को एक मुकाम दिया है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि इंसान अगर चाहें तो किसी भी उम्र में कुछ भी हासिल कर सकता है। नायका आज देश में ब्यूटी प्रोडक्ट की टॉप ई-कॉमर्स साइट में शामिल है।

फाल्गुनी की नेट वर्थ
वहीं, अगर नायका फाउंडर फाल्गुनी की नेट वर्थ की बात की जाए तो उनका नायका में शेयर लगभग आधा है। नायका का टोटल वर्थ अब 6.5 बिलियन डॉलर्स अर्थात् लगभग 4830 करोड़ रुपए हो गया है। तो ऐसे में फाल्गुनी नायर को भी बहुत अधिक फायदा हुआ है। बता दें कि नायका के शेयर्स की कीमत में हाल ही में 89 प्रतिशत तक बढ़ गई है। जिसके कारण फाल्गुनी नायर भारत की सातवीं महिला अरबपति और भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला अरबपति बन गई हैं। FSN ई-कॉमर्स नायका की पेरेंट कंपनी है और यह स्टॉक एक्सचेंज में अपनी जगह बनाने वाली देश की पहली ऐसी कंपनी है जिसे एक महिला चलाती है। इस कंपनी की बढ़ोतरी के साथ-साथ फाल्गुनी नायर से समाज की इस सोज को भी बदलकर रख दिया कि फाइनेंस और कॉमर्स सेक्टर में केवल पुरूष ही बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं।
फाल्गुनी नायर इस बात की मिसाल है कि महिलाओं को अगर थोड़ा आसमान दिया जाए तो वह भी पंख फैलाकर उड़ सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
