Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जानें क्यों जोमैटो के इस डिलीवरी बॉय पर धड़ल्ले से बन रहे मीम्स- स्माइल वाला वीडियो हुआ था वायरल
इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो में फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का डिलीवरी बॉय सोनू का हैं। राइडर सोनू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में सोनू की स्माइल और उनके बात करने स्टाइल पर लोग फिदा हो गए हैं। सोनू के वायरल वीडियो के बाद जोमैटो इंडिया ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल पर सोनू की फोटो लगा दी हैं।

फूड ऐप Zomato के ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रोफाइल फोटो में सोनू की इमेज लगी हुई है। जोमैटो इंडिया ने फोटो लगाने के साथ साथ एक पोस्ट भी शेयर करते हुए लिखा है कि अब यह एक हैप्पी राइडर का फैन अकाउंट है। फूड ऐप Zomato के ट्विटर और इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बता दें कि सोनू का टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है जिसे सबसे पहले टिकटॉक यूजर दानिश अंसारी ने रिकॉर्ड किया था।
— राष्ट्र सेवक (@frankmartynn) February 28, 2020
वीडियो में दानिश सोनू से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद उनका ये स्माइल वाला वीडियो इंटरनेट पर छा गया। वायरल वीडियो में सोनू बहुत ही मासूमियत के साथ दानिश के सवालों का जवाब दे रहे हैं। वीडियो में दानिश सोनू से पुछते है कि भाईया जोमैटो में कितना पैसा कमा लेते हो, जिसके जवाब में सोनू कहता है कि 350 रुपए इंसेंटिव मिलाकर कमा लेता हूं। जिसके बाद सोनू बताता है कि वह 12 घंटे काम करता हैं। दानिश सोनू से पूछता है कि खाने के लिए कंपनी से कुछ मिलता है, तो सोनू कहता है कि हां जो ऑर्डर कैंसिल हो जाता है वो खा लेते हैं। कैंसिल ऑर्डर हमारा हो जाता हैं।

दानिश सोनू से पुछता कंपनी पैसे टाइम पर दे देती हैं जिसके जवाब में सोनू कहता है कि कंपनी पैसा और खान दोनो टाइम पर देती है। सोनू के इस वायरल वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। वहीं वीडियो पर लोगों कमेंट आ रहे हैं। कुछ लोग सोनू को कंपनी का सीईओ बनाने की बात कर रहे हैं। तो वहीं इंटरनेट पर सोनू की स्माइल पर कई मीम वायरल हो रहे हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर सोनू की स्माइल को लेकर काफी मीम बन रहे हैं। एक यूजर ने मीम शेयर किया हैं। इस मीम में लिखा है जब कपल ओयो रुम से बाहर निकलते हैं होटल का स्टाफ का रिएक्शन ( सोनू की स्माइला वाली फोटो)

सोनू की स्माइल पर ये वाला मीम काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें एक दोस्त अपने दोस्त से पुछता है कि कहां है भाई, दोस्त कहता है तेरे दिल में, उसके जवाब में सोनू की स्माइल वाली फोटो लगी है।




Click it and Unblock the Notifications
