Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
जॉब छोड़ने के बाद बिना सैलरी के कैसे गुजारे 60 दिन? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस शख्स की कहानी
Man Job Quit: दिल्ली में रहने वाले करन की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। करन ने बिना किसी नए जॉब ऑफर के अपनी नौकरी छोड़ दी और करीब 60 दिन बिना किसी इनकम के गुजारा किया। इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन साथ ही जीवन, करियर और मानसिक संतुलन को लेकर कई अहम सीख भी मिलीं। अब उनका यह अनुभव इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

कई महीनों से टाल रहे थे नौकरी छोड़ने का फैसला
करन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने मार्च के आखिर में अपनी नौकरी छोड़ से इस्तीफा दे दिया था, जहां वह करीब दो साल से काम कर रहे थे। उनके बताया कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था। वह लंबे समय से नौकरी छोड़ने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन हर बार बेहतर अप्रेजल, नए मौके या काम के माहौल में सुधार की उम्मीद में रुक जाते थे। हालांकि, समय के साथ उन्हें महसूस हुआ कि हालात नहीं बदल रहे हैं और वे सिर्फ उम्मीद के भरोसे ऐसी जगह टिके हुए हैं, जहां उन्हें संतुष्टि नहीं मिल रही थी।
सैलरी है एक 'हार्ड ड्रग'
नौकरी छोड़ने के बाद जब करन के अकाउंट में पैसे आने बंद हुए, तब उन्हें तब उन्हें एहसास हुआ कि सैलरी सिर्फ कमाई नहीं, बल्कि एक तरह की सुरक्षा भी होती है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "सैलरी एक ऐसा हार्ड ड्रग है जिसे छोड़ना बहुत मुश्किल है।" उन्होंने आगे लिखा कि हर महीने आने वाली तनख्वाह पर ही लोगों के खर्च, योजनाएं और भविष्य की उम्मीदें टिकी रहती हैं। यही वजह है कि नौकरी छोड़ने का फैसला कई बार मुश्किल लगने लगता है।
बिना सैलरी के दिनों ने क्या सिखाया?
करन ने बताया कि दो महीने बिना सैलरी के बिताना आसान नहीं था। इस दौरान वह बार-बार अपना बैंक बैलेंस देखते थे और किसी भी खर्च से पहले कई बार सोचते थे। उनके अनुसार, ऐसी स्थिति में आर्थिक चिंता के साथ-साथ मानसिक दबाव भी बढ़ जाता है।
बिना पैसों के जीने का डर
करन ने उन परेशानियों और डर के बारे में भी बात की, जिनका सामना बिना नौकरी और सैलरी के करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जब कमाई बंद हो जाती है, तो मन में कई तरह की चिंता होने लगती है। आपको अपने माता-पिता से पैसे मांगने में शर्म महसूस होती है। आप दिन में कई बार अपना बैंक बैलेंस चेक करते हैं। यहां तक कि कोई छोटी चीज खरीदने से पहले भी कई बार सोचना पड़ता है कि उस पर पैसा खर्च करना सही है या नहीं।
करन ने आगे लिखा कि हर महीने मिलने वाली सैलरी की वजह से हम अक्सर यह नहीं सोचते कि हम अपने काम से सच में खुश हैं या नहीं। रेगुलर इनकम के कारण काम को लेकर होने वाली नाराजगी और तनाव दबा रहता है। लेकिन जब कोई इस रूटीन से बाहर निकलता है, तब उसे अपनी नौकरी और जिंदगी को नए नजरिए से समझने का मौका मिलता है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
करन की यह पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने खुलकर अपनी राय रखी। कई यूजर्स ने कहा कि वे भी सिर्फ आर्थिक जिम्मेदारियों की वजह से अपनी नौकरी में बने हुए हैं, जबकि कुछ लोगों ने अपने ऐसे ही अनुभव साझा किए, जब उन्होंने बिना किसी नए ऑफर के नौकरी छोड़ने का फैसला लिया था।



Click it and Unblock the Notifications
