Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
Minorities Rights Day 2025: अल्पसंख्यक अधिकार दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व
Minorities Rights Day 2025: भारत विविधताओं का देश है। यह विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जहां धर्म, भाषा, संस्कृति और परंपराओं की बहुता देखने को मिलती है। यही कारण है कि संविधान के निर्माण के के समय हर पहलुओं पर सोचा गया और फिर संविधान का निर्माण हुआ। इसलिए संविधान में जिन समुदायों की जनसंख्या देश की कुल आबादी के मुकाबले कम है, उन्हें अल्पसंख्यक की श्रेणी में रखा गया है। संविधान अनुसार, मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदायों को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त है। हालांकि, भारत के संविधान में अल्पसंख्यक की कोई स्पष्ट परिभाषा नहीं दी गई है, लेकिन उनके हितों की रक्षा के लिए संविधान में अनुच्छेद 29, 30 में कई प्रावधान हैं। लेकिन इसके बावजूद शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और समान अवसरों की कमी आज भी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है और भेदभाव, आर्थिक पिछड़ापन और जागरूकता की कमी जैसे कारणों की वजह से आज आजादी के इतने वर्षों बाद भी यह देश का सतत मुद्दा बना हुआ है।

क्यों मनाया जाता है अल्पसंख्यक अधिकार दिवस?
हर साल 18 दिसंबर को हमारे देश में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों और अन्य लोगों के बीच संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। देश में इस दिन सेमिनार, वर्कशॉप, जन जागरूकता कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए जाते हैं। स्कूलों और कॉलेजों में भी अल्पसंख्यक अधिकारों, समानता और सामाजिक समावेशन पर चर्चा की जाती है, ताकि समाज में आपसी समझ और सौहार्द को बढ़ावा दिया जा सके और समाज में समानता आ सके।
इस दिन का इतिहास
आपको बता दें कि अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की शुरुआत वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। 18 दिसंबर, 1992 को संयुक्त राष्ट्र ने राष्ट्रीय, जातीय, धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर घोषणा को अपनाया। इसके बाद से हर साल 18 दिसंबर को दुनियाभर के हर देश में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाने लगा। भारत ने भी अल्पसंख्यकों के संरक्षण और उनके अधिकारों को मजबूत करने के प्रतीक के रूप में इस दिन को अपनाया और महत्व दिया।
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का महत्व
1992 में घोषणा के बाद आज के समय में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि यह दिन सामाजिक समानता और समावेशी विकास पर दोबारा ध्यान केंद्रित करने को कहता है। आज बदलते सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में यह दिन याद कराता है कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव हो सकता है, जब हर समुदाय को समान अधिकार, सुरक्षा और सम्मान से जी सके। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस समाज को संदेश देता है कि विविधता ही भारत की असली ताकत है और इसे संरक्षित करना सभी लोगों की जिम्मेदारी है, जिसे हमें बेहतरीन ढंग से निभाना है।



Click it and Unblock the Notifications
