Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Mother’s Day 2025 Wishes in Sanskrit : मातृ दिनस्य शुभेच्छा, संस्कृत श्लोकों और संदेशों से करें मां को नमन
Mother's Day 2025 Sanskrit Wishes : आज दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है, जो खास तौर पर सभी माताओं को समर्पित है। इस अवसर पर हम अपनी मां को खास महसूस कराने के लिए कई तरीके अपना सकते हैं, चाहे वह उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान करना हो, उनका पसंदीदा खाना बनाना हो या फिर दिल से निकला एक भावनात्मक संदेश भेजना हो।
अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो इस बार मां को संस्कृत में शुभकामनाएं भेजिए। यह न सिर्फ खास लगेगा, बल्कि उन्हें आपके प्रेम और सम्मान का भाव भी गहराई से महसूस होगा। यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ सुंदर संस्कृत शुभकामना संदेश, जिन्हें आप मां को भेजकर उनका दिन और भी खास बना सकते हैं।

मातृ दिनस्य शुभेच्छा (Mother's Day 2025 Wishes in Sanskrit)
1- जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गदपि गरीयसी।
भावार्थ: जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है।
2- माता गुरुतरा भूमेरू।
भावार्थ: माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती है।
3- नास्ति मातृसमा छाया, नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राण, नास्ति मातृसमा प्रिया।।
भावार्थ: माता के समान कोई छाया नहीं है, माता के समान कोई सहारा नहीं है। माता के समान कोई रक्षक नहीं है और माता के समान कोई प्रिय चीज नहीं है।
4. मातृ देवो भवः।
भावार्थ: माता देवताओं से भी बढ़कर होती है।
5. सर्वतीर्थमयी माता।
भावार्थ: माँ में ही समस्त तीर्थ समाये हुए हैं।
6. गुरुणामेव सर्वेषां माता गुरुतरा स्मृता।
भावार्थ: सब गुरुओं में माँ को सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
7. पृथिव्यां पुत्रास्ते जननि बहवः सन्ति सरलाः
परं तेषां मध्ये विरलतरलोऽहं तव सुतः।
मदीयोऽयं त्यागः समुचितमिदं नो तव शिवे
कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति ॥॥
भावार्थ: हे जननी! पृथ्वी पर तु्म्हारे कई सारे पुत्र हैं जो सरल हैं, और फिर मैं हूँ जो बेचैन और अशान्त हूँ।
तुम मुझसे मुँह फेर लो, यह उचित नहीं है, हे शिवे! बेटा (सन्तान) बुरा हो सकता है, किंतु माँ बुरी कभी नहीं हो सकती।
8. हस्तस्पर्शो हि मातृणामजलस्य जलांजलिः।
भावार्थ: माँ के हाथ का स्पर्श उस मुट्ठी भर जल के समान होता है जो उसके लिए अभाव में ग्रस्त होता है।
9. प्रशस्ता धार्मिकी विदुषी माता विद्यते यस्य समा तृमान।
भावार्थ: वह मां बहुत महान है जो अपने बच्चे को अपने गर्भधान से लेकर उसकी शिक्षा पूर्ण होने तक उसके उचित आचरण का पूर्ण ध्यान देती है।
10. मातृ देवो भव पितृ देवो भव आचार्य देवो भव, अतिथि देवो भव।
भावार्थ: माता, पिता, गुरु और अतिथि को देवता स्वरूप मानकर पूजते हैं।
.



Click it and Unblock the Notifications