Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Leap Year 2024: क्या होता है लीप ईयर? हर चौथे साल फरवरी में क्यों होते हैं 29 दिन
Leap Year 2024: आप ये तो जानते ही होंगे कि ये साल 2024 'लीप ईयर' (Leap Year) है। यानी इस साल फरवरी में 29 दिन होंगे। लीप ईयर में अन्य वर्षों की तुलना में एक दिन ज्यादा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? हमारे कैलेंडर में हर चार साल में फरवरी महीने में एक दिन ज्यादा क्यों जोड़ा गया है? अगर ऐसा न हो तो क्या होगा? आइए जानते हैं लीप ईयर से जुड़े इन सवालों के जवाब।
साल में फरवरी एक ऐसा महीना होता है, जिसमें सबसे कम दिन होते हैं। जहां ज्यादातर महीने में 31 और 30 दिन होते हैं वहीं, फरवरी में केवल 28 और 29 दिन ही होते हैं, जिसे लीप ईयर कहा जाता हे।

हर चौथे साल में फरवरी 28 के बजाय 29 दिन होते हैं। साथ ही साल में कुल दिनों की संख्या 365 के बजाय 366 होती है। 2024 से पहले 2020 में फरवरी 29 दिनों की थी और आगे 2028 में लीप ईयर होगा।
आखिर एक दिन बढ़ता क्यों है?
दरअसल पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाने में 365 दिन और 6 घंटे का समय लेती है। ऐसे में साल का संतुलन बनाए रखने के लिए फरवरी में एक और दिन को जोड़ दिया जाता है, जिसकी वजह से 28 दिन का महीना 29 का हो जाता है, जिस साल फरवरी का महीना 28 की जगह 29 का होता है उसे 'लीप ईयर' कहा जाता है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि पृथ्वी सूर्य का चक्कर किस साल में पूरा करती है। इस 6 घंटे के चलते प्रत्येक चार वर्ष में एक दिन अधिक हो जाता है। परिणामस्वरूप प्रत्येक चार वर्ष बाद फरवरी महीने में एक दिन अतिरिक्त जोड़कर इसे संतुलित किया जाता है।
ये अतिरिक्त दिन ग्रेगोरियन कैलेंडर में लीप वर्ष का 60वां दिन बनता है जिसे 29 फरवरी कहते हैं। यदि 29 फरवरी की व्यवस्था न हो तो हम प्रत्येक वर्ष प्रकृति के कैलेंडर से लगभग छह घंटे आगे निकल जाएंगे।
लीप ईयर कैसे पता करें?
यह कैसे पता किया जाता है कि कोई वर्ष लीप ईयर है या नहीं। किसी भी वर्ष को लीप ईयर होने के लिए इन दो शर्तों का पालन करना जरूरी होता है। पहली शर्त यह है कि उस वर्ष को चार से पूरी तरह भाग दिया जा सकता हो। जैसे 2000 को 4 से पूरी तरह भाग दिया जा सकता है। इसी तरह 2004, 2008, 2012, 2016 और अब यह नया साल 2020 भी इसी क्रम में शामिल है। दूसरी शर्त यह है कि अगर कोई वर्ष 100 से पूरी तरह भाग दिया जा सके तो वह लीप ईयर नहीं होगा। लेकिन अगर वही वर्ष पूरी तरह से 400 की संख्या से विभाजित हो जाता है तो वह लीप ईयर कहलाएगा।
उदाहरण के लिए, वर्ष 1500 को 100 से तो विभाजित कर सकते हैं लेकिन यह 400 से पूरी तरह विभाजित नहीं होती है। इसी तरह वर्ष 2000 को 100 और 400 दोनो से पूरी तरह भाग दिया जा सकता है। इसलिए यह लीप ईयर कहलाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
