Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
एक कथा से लाखों कमाते हैं पंंडित प्रदीप मिश्रा, जानें कहां-कहां से होती है आमदनी?
Pandit Pradeep Mishra's Katha Fee : मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम में हाल ही में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ, जहां भारी भीड़ के कारण दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा में भाग लेने के लिए धाम पहुंचे थे।
यह पहली बार नहीं है जब पंडित प्रदीप मिश्रा के किसी आयोजन में अव्यवस्था और भगदड़ की खबर सामने आई हो। वर्ष 2024 में मेरठ में हुई कथा में भगदड़ के कारण कई महिलाएं और बुजुर्ग घायल हुए थे। वहीं, मार्च 2025 में राजस्थान के चूरू जिले में आयोजित कथा के दौरान अचानक आए आंधी-तूफान की वजह से अफरातफरी मच गई थी, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। वैसे सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते ही हैं, कभी विवादित बयान के वजह से तो कभी अपने उपायों के वजह से। पंडित प्रदीप मिश्रा की आय, कथा और अन्य स्रोतों से कितनी होती है, जानिए यहां।

कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा?
पंडित प्रदीप मिश्रा का जन्म 1980 में मध्यप्रदेश के सीहोर में हुआ था। वे एक साधारण परिवार से आते हैं और स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है। पढ़ाई के दौरान ही उनकी रुचि धार्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ी और आज वे कुबरेश्वर धाम के प्रमुख हैं। उनके देशभर में करोड़ों अनुयायी हैं और वे शिव महापुराण कथा के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं।
एक कथा की फीस कितनी है?
प्रदीप मिश्रा देशभर में कथा करने जाते हैं, लेकिन उनकी फीस को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से कभी अपनी फीस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे एक कथा के लिए 10 लाख से लेकर 20 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। कथा की फीस इस बात पर निर्भर करती है कि आयोजन कितने दिनों का है और आयोजन कहां हो रहा है।
कहां-कहां से होती है कमाई?
1. यूट्यूब चैनल से लाखों की कमाई
'Pandit Pradeep Ji Mishra Sehore Wale' नाम का यूट्यूब चैनल है, जिसके 76 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। इस चैनल पर उनकी कथाओं के वीडियो अपलोड किए जाते हैं। चैनल पर लगभग 8000 से ज्यादा वीडियो उपलब्ध हैं, जिनमें कई वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं। यूट्यूब से उन्हें विज्ञापन और व्यूज़ के जरिए अच्छी-खासी कमाई होती है।
2. फेसबुक और सोशल मीडिया
उनका फेसबुक पेज भी काफी लोकप्रिय है, जिस पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर लाइव कथा, क्लिप्स और भक्ति संदेशों के ज़रिए भी उनकी आय होती है।
3. टीवी चैनल्स और मीडिया
पंडित प्रदीप मिश्रा कई बार धार्मिक टीवी चैनलों पर अपने कार्यक्रम करते हैं, जहां से उन्हें फीस के रूप में आमदनी होती है। इसके अलावा, निजी आयोजनों में भी उनकी कथाओं का प्रसारण किया जाता है।
कथा आयोजन का खर्च कितना होता है?
एक निजी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश के एक शहर में आयोजित कथा में कुल खर्च करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये तक पहुंचा था। इसमें उनकी कथावाचक फीस, पंडाल, माइक, भोजन-प्रसादी, सुरक्षाकर्मी और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च शामिल था।
एडवांस बुकिंग जरूरी
प्रदीप मिश्रा की कथा कराने के लिए आयोजकों को महीनों पहले एडवांस बुकिंग करानी पड़ती है। उनकी लोकप्रियता इतनी अधिक है कि साल भर की उनकी व्यस्तता पहले से ही तय रहती है।
क्या दान करते हैं प्रदीप मिश्रा?
उनके समर्थकों का कहना है कि वे अपनी कमाई का एक हिस्सा जरूरतमंदों को दान करते हैं और सामाजिक कार्यों में भी भाग लेते हैं। हालांकि, इसके प्रमाण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
