Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Panchayat Season 4 Dialogues : ‘पंचायत’ के फनी डायलॉग्स जिनके देसी ह्यूमर ने सीजन 4 में मचा दिया तगड़ा धमाल
Panchayat Season 4 Funny Dialogues : Amazon Prime Video की सुपरहिट सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीज़न आखिरकार रिलीज़ हो गया है और एक बार फिर फुलेरा गांव की राजनीति, चालाकी और मासूमियत से भरी ज़िंदगी दर्शकों का दिल जीत रही है। जितेंद्र कुमार उर्फ अभिषेक त्रिपाठी (सचिव जी), मंजू देवी, विकास, प्रह्लाद, और भूषण जैसे किरदारों ने एक बार फिर लोगों को हँसी से लोटपोट कर दिया है।
सीज़न 4 में पंचायत चुनाव को लेकर जबरदस्त घमासान दिखाया गया है। क्रांति देवी और मनजू देवी के बीच की चुनावी टक्कर, भूषण और प्रह्लाद की टसल और सचिव जी की फंसी हुई हालत ने कहानी को और भी दिलचस्प बना दिया है। लेकिन इस बार भी जो चीज़ सबसे ज़्यादा लोगों को आकर्षित कर रही है, वो हैं इसके हटके डायलॉग्स।
यहाँ पेश हैं Panchayat के कुछ ऐसे मजेदार डायलॉग्स जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और जिन्हें सुनकर आप अपनी हँसी रोक नहीं पाएंगे:

पंचायत सीजन 4 के टॉप फनी डायलॉग्स जो याद रह जाएंगे (Panchayat Season 4 Funny Dialogues )
1. "सबसे पहले पंचायत के चुनाव में उनके चमचों को पटकेंगे, फिर विधानसभा में उनको धार के पटकेंगे!"
2. "अच्छा सुनो, अंदर मामला थोड़ा तमतमाया हुआ है, सोच-समझ के मुँह खोलिएगा। एक काम करिए, आप मुँह खोलिए ही मत।"
3. "कीजिए मीटिंग मीटिंग... खेलिए मीटिंग मीटिंग... करते रहिए मीटिंग मीटिंग... अलुआ मीटिंग!"
4. "देख रहा है बिनोद... प्रधान जी गुस्सा दिखा रहे हैं।"
5. "ये आदमी एक लाइन में किसी का BP बढ़ा सकता है।"
6. "वो MLA करना चाह रहा है शांति समझौता, तो करने देते हैं उसे शांति समझौता।"
7. "कुंडली मिले न मिले, विचारों का मिलना बहुत ज़रूरी है। क्या है कि, अगर विचार नहीं मिला तो पूरा वैवाहिक जीवन का भंड हो जाता है।"
8. "दो बच्चे हैं मीठी खीर, उससे ज़्यादा बवासीर।"
Guys I have a bad news
— Gagan🇮🇳 (@1no_aalsi_) June 24, 2025
Banrakas ne Panchayat Election jeet liya hai pic.twitter.com/T6juLiSeYp
ये डॉयलॉग भी हो रहे खूब वायरल (Panchayat Season 4 Viral Dialogues)
1- 'चुनाव प्रचार की शुरुआत, जो भी करना है तड़क-भड़क के साथ करना है'।
2- 'भैंस दिख ही है, हम भैंस दिख रहे हैं, अरे आप नहीं वो पीछे भैंस दिख रही हैं'।
3- 'नेताई बनी फिरती हो, पंचायत का कुर्सी चाहिए तो अपने बल लो, रिंकी की मम्मी इलेक्सन में मिलते हैं'।
4- 'जो भी दुकान में आए उसे समोसा भी खिलाना, मुफ्त में, कहना हमारे तरफ से है'।
5- 'ऊपर का मैदा उनकी तरफ से,अंदर का आलू हमारा है।
6- 'सबसे पहले पंचायत के चुनाव में उनके चमचों को पटकेंगे फिर विधानसभा के चुनाव में उनको धर के पटकेंगे'।
7- 'कुछ सुनने का जरूरत नहीं, सुनाई देगा तो गुस्सा चढ़ेगा, ये लो कान में रुई ठूसो'।
बक ससुरा... इसमें तो सब सुनाई दे रहा है...'
9- 'ये देखो फुलेरा के फ्लावर और कांटे, ये सचिव मुरझा काहे रहे हो।



Click it and Unblock the Notifications
