Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कौन है पहलवान अमन सहरावत? 11 साल में सिर से उठ गया था मां-बाप का साया, देश के लिए जीता ब्रॉन्ज
Who is Aman Sehrawat: नीरज चोपडा के जेवेलिन थ्रो में सिल्वर जीतने के बाद ओलपिंक से एक और खुशखबरी आई है। पहलवान अमन सहरावत मे ब्रॉन्ज जीतकर देश को छठा पदक दिलाया है।
अमन ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सातवें भारतीय रेसलर बन गए हैं। पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट 100 ग्राम अधिक वजन होने के वजह से फाइनल से डिस्क्वालीफाई होने के बाद भारत के करोड़ों देशवासियों का सपना टूट गया। लेकिन अब हरियाणा का ही एक और पहलवान अमन सहरावत मेन्स कुश्ती गेम के सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।
उन्होंने क्वार्टरफाइनल में अलबानिया के पहलवान को हराया और सीधा सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। उन्होंने इस मैच को 12-0 से जीता था। लेकिन सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद फिर भी उन्होंने देश के लिए ब्रॉन्ज की आस जगाई रही। आइए जानते हैं सबसे पहले इस पहलवान के बारे में-

फ्री स्टाइल पहलवान हैं अमन सहरावत
साल 2003 में अमन सहरावत का जन्म झज्जर जिले में हुआ था। वो एक फ्रीस्टाइल पहलवान हैं। उन्होंने 2021 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप को अपने नाम किया था। अमन के माता-पिता का निधन तब ही हो गया था, जब वो 11 साल के थे। उनकी माता का निधन 2013 में हो गया था। इसके बाद एक साल के अंदर ही उनके पिता का साया भी उनके सिर से उठ गया था।
इस उम्र में शुरू की थी ट्रेनिंग
अमन एक बेहद साधारण से किसान परिवार से आते हैं। माता-पिता के निधन के बाद उनके के रिश्तेदारों चाचा-ताऊ व दादा ने मिलकर उन्हें बड़ा किया है।
मन के माता-पिता ने उन्हें दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में भेजने की प्लानिंग की थी। अमन के दिल्ली जाने से पहले ही उनकी माता का निधन हो गया था। दिल्ली जाने के 6 महीने बाद ही उनके पिता का निधन हो गया था। अमन की एक छोटी बहन है, जिसका सारा खर्च अमन ही उठाते है। अमन की घर की आर्थिक स्थिति खराब हुई, तो उन्होंने रेलवे में नौकरी करना शुरू कर दिया। उनकी बहन पूजा अभी BA फर्स्ट इयर में हैं। वह बचपन से ओलंपिक में मेडल जीतना चाहते थे।



Click it and Unblock the Notifications
