Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अल्जाइमर पीडि़त पैरेंट्स की कैसे करें देखभाल?
अल्जाइमर, एक प्रकार की भूलने की बीमारी है। इसे एक गंभीर मस्तिष्क दोष माना जाता है जो आज तक लाइलाज है। अल्जाइमर बीमारी का पहला लक्षण तनाव रहना है। इस बीमारी में दिमाग शांत नहीं रहता है, स्थिरता नहीं रहती है और मरीज, हर बात भूल जाते हैं। बीमारी बढ़ जाने के बाद मरीज को बोलने में भी दिक्कत होती है।
अगर आपके परिवार में आपके माता - पिता को अल्जाइमर की शिकायत है तो उनको केयर के साथ हैंडल करने की आवश्यकता है। अल्जाइमर मरीज, शारीरिक और मानसिक, दोनों तरीकों से टूट जाते है ऐसे में उनका सहारा बनना चाहिए न कि उनकी कमजोरी पर खिझ उतारनी चाहिए। आजकल कई अल्जाइमर सेंटर भी खुले है जो इन मरीजों की देखभाल के लिए नर्स उपलब्ध करवाते है और ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाते है जिनमें आप उनकी देखरेख कैसे की जाएं, यह सीख सकते है। अल्जाइमर पैरेंटस की देखभाल करने के कुछ ऐसे ही टिप्स यहां नीचे बताएं जा रहे हैं : -

1) प्यार दें :
जब आप छोटे थे तो दिन में 20 तरह के सवाल पूछते थे और आपके मां- बाप प्यार से समझाते थे। कुछ ऐसा ही अब आपको करना पड़ेगा, अगर आपके मां- बाप कोई बात भूल जाते है तो उन्हे दुबारा उतने ही प्यार से समझाएं। प्यार देने से वह परेशान नहीं होगे और यह बीमारी उन्हे अभिशाप नहीं लगेगी।

2) धैर्य रखें :
अगर आपके माता - पिता में से किसी को अल्जाइमर की शिकायत है तो आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। कई बार अपने पैरेंट्स पर गुस्सा भी आएगा लेकिन उसे जताएं नहीं और उन्हे हर बार उतने ही प्यार से समझाएं। उन्हे कभी अकेला न छोड़े कि परेशान हो जाएं, कई बार वह आपको पहचानने से भी इंकार कर देगें लेकिन उन्हे समझाने का काम आपका है।

3) दिल मजबूत रखिए :
अल्जाइमर मरीज की देखरेख करना कोई आसान काम नहीं है, कई बार आपको कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ते है और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। पिघले नहीं, रोएं नहीं, मजबूत रहें और प्रैक्टिकल तरीके से सोचें कि आगे क्या और कैसे करना है।

4) हमेशा सम्पर्क में रहें :
अगर आप कहीं बाहर जॉब करते है तो अपने माता - पिता के पास कोई नर्स रखें या उन्हे केयरिंग सेंटर में रखें। उन्हे अकेला और बेसहारा न छोड़ें। उनसे हमेशा सम्पर्क बनाएं रखें, एक ही शहर में होने पर आप उन्ही के साथ रहें। आपका साथ होना, उनकी बची यादों को बनाएं रखता है।

5) खुश रखें :
अपने माता - पिता से हमेशा बातें करें। अगर वो आपका पहचान न पाएं फिर भी उनका साथ दें और उन्हे खुश रखें। उनकी पसंद की चीजें दें और खिलाएं। इससे उन्हे अच्छा लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
