Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन कारणों की वजह से बचाना शुरु कर दें अपने पैसे
पैसा जीवन के लिए बहुत आवश्यक वस्तु है अत: उस पुरानी कहावत को भूल जाएँ कि पैसे से अधिक आवश्यक है दिमाग की शांति। यदि आपके पास बहुत अधिक मात्रा में पैसा है परंतु दिमाग की शांति नहीं है तो यह सही है कि आप दिमाग की शांति प्राप्त करने का प्रयत्न करें। परन्तु यदि आपके पास पैसा नहीं है और आप दिमागी शांति चाहते हैं तो केवल भगवान ही आपको दिमागी शांति दे सकता है।
इस लेख में हम पैसे के महत्व को पहचानते हुए उन प्रमुख कारणों को देखेंगे जिनके लिए पैसे की बचत करना आवश्यक है। बचत के बताए गए कारणों में कुछ आधारभूत आवश्यकताएं भी शामिल हैं जो बचत के द्वारा पूरी की जा सकती हैं।

यहाँ पैसा बचाने के पांच प्रमुख कारण दिए गए हैं। इसे पढ़ें.....
निवेश के लिए
यह शायद सभी कारणों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण कारण है, विशेष रूप से तब जब आप युवा है। कुछ चीजों में बहुत अधिक रुपयों के निवेश की आवश्यकता होती है। और तब आप कैसे निवेश करेंगे? स्वाभविक रूप से बचत के द्वारा, कर्ज़ या लोन लेकर निवेश करने से अच्छा है कि बचत के पैसों से निवेश करें। पैसे बचाने के सिंपल तरीके
रिटायरमेंट (सेवानिवृत्ति)
यदि आप पैसा कम रहे हैं तो यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने रिटायरमेंट के बाद के समय के लिए तुरंत पैसा बचाना प्रारंभ करें। हम कभी नहीं जानते कि भविष्य किस प्रकार बदलेगा या भविष्य में आर्थिक स्थिति कैसे बदलेगी, क्या हम जानते हैं? सेवानिवृत्ति भी पैसों की बचत का एक प्रमुख कारण है।
आपके बच्चों की पढ़ाई के लिए
अब, यह फिर से पहले कारण से संबंधित है जिसमें निवेश के बारे में कहा गया है। वे सभी लोग जो बच्चे चाहते हैं उनके लिए अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे के बचत करना उनका कर्तव्य बन जाता है। सुनिश्चित करें कि आपने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए उचित मात्रा में पैसों की बचत की है। ज्यादा पैसों के लिये नई नौकरी की ओर भागना सही नहीं
आपातकालीन स्थिति
आप कभी नहीं जानते कि आपके साथ क्या होने वाला है, क्या आप जान पाते हैं? जब हम आपातकालीन स्थिति की बात करते हैं तो अधिकतर हमारा तात्पर्य मेडिकल से संबंधित आपातकालीन स्थितियों से होता है।
जीवन के बारे में अच्छा महसूस करने के लिए
आखिरकार आप जीवन में जो कुछ ही करते हैं वह इसलिए कि आप अच्छा महसूस करें, क्या ऐसा नहीं है? जहन तक बचत की बात है इससे अवश्य ही आप जीवन में अच्छा महसूस करते हैं। यदि आपने अभी तक इसका अनुभव नहीं लिया है तो अब इस बात का अनुभव लेने का समय आ गया है।



Click it and Unblock the Notifications
