Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑफिस में ना बोलने के 7 तरीके जानें
कॉर्पोरेट जगत में जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा के कारण हम में से कई लोगों के पास स्वंय के लिये समय नहीं होता। आजकल ओवरटाइम करना एक सामान्य बात है। अगर आपके बॉस या सहकर्मी अतिरिक्त कार्यों से आपके व्यक्तिगत जीवन का समय भी ले रहे हैं और यदि आपको मिलने वाली तनख्वाह के सापेक्ष अधिक जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हों तो आपको निश्चित ही ना कहना सीख लेना चाहिये। यहाँ पर कुछ उपाय दिये हैं जिनसे आप न कहना सीख सकते हैं।
कार्यस्थल पर ना कहने के तरीके

1- अपनी प्राथमिकताओं पर ही सीमित रहें
अगर आपका सहकर्मी आपसे कुछ कहने के लिये कहता है, लेकिन आपने पहले से ही कुछ तय कर रखा हो, तो आपको साफ साफ यह बता देना चाहिये कि यह कार्य भी आवश्यक है और इसे निरस्त नहीं किया जा सकता। हम जानते हैं कि ना कहना कठिन है लेकिन आपको अपने कार्यों के बारे में सोचना चाहिये।
2- हाँ कहने के जाल में न फँसे
कभी-कभी सर्वश्रेष्ठ पेशेवर भी इस हाँ के जाल में फँस जाते हैं, क्योंकि कई लोफर अपना कार्य दूसरे के जिम्मे सौंपना चाहते हैं। भोले न बनें और ऐसे लोगों को हाँ न कहें, क्योंकि यह आदत बन सकती है और आपके पास हमेशा अतिरिक्त कार्य बना रहेगा।
3- अपने लिये खड़ा होना सीखें
आजकल के तेजी से बदलते व्यावसायिक वातावरण में हर तरफ से दबाव बना रहता है। लेकिन अगर आप इन दबावों को अपने पर हावी देने देंगे तो यह आपकी ही गलती होगी। अगर आपके व्यक्तिगत समय पर अतिरिक्त कार्य द्वारा अतिक्रमण हो रहा हो तो आपको खड़े होकर ना कहना चाहिये जब तक कि वह कार्य बहुत जरूरी न हो।
4- कुछ विकल्प सुझायें
यह किसी कार्य के लिये न कहने का सबसे बढ़िया तरीका है। अगर आपके बॉस या सहकर्मी आप पर काम का बोझ लाद रहे हैं तो उन्हें जमा करने की तिथियों को टालने का विकल्प सुझायें या फिर काम को अन्य लोगों को देने या विभाजित करने का भी विकल्प दें। कार्यालय में आप ही केवल काम करने वाले नहीं हैं इसलिये आप ही को सारा अतिरिक्त कार्य करने की जरूरत नहीं है।
5- अपना शेड्यूल देखें
किसी और का काम लेने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपनी किसी समयसीमा के पार न जा रहे हैं। यह बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपना कार्य पहले करें, इसलिये यदि आपके पास अधिक कार्य है तो कहिये माफ कीजिये, मैं आपकी मदद नहीं कर पाउँगा क्योंकि मुझे बहुत काम है, वे जरूर ही आप की बात को समझेंगे।
6- अतिरिक्त कार्य का मूल्य की गणना करें
यह थोड़ा अजीब सा लग सकता है लेकिन किये गये अतिरिक्त कार्य का मूल्य निकालना अत्यन्त आवश्यक है। अगर आप यह समझते हैं कि अतिरिक्त कार्य से आपको कोई लाभ नहीं होगा या फिर आप कुछ नहीं सीखेंगे तो दृढ़ता से ना कहिये। इस प्रकार की चीजों पर अपना समय बरबाद करने का कोई मतलब नहीं है।
7- अपने मित्रों को पहचानें
आपको कार्यालय के सहकर्मी और मित्रों में फर्क करना आना चाहिये। इससे आवश्यकता पड़ने पर ना कहना आसान हो जायेगा।



Click it and Unblock the Notifications
