Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जानिये प्यार के बारे में 12 अनोखी बातें
प्यार में पड़ना एक शानदार अनुभव है जिसे हम में बहुत से लोग महसूस करते हैं। यह व्यक्ति को खुशी और गम दोनों देता है। जिन लोगों को किसी से प्यार हुआ है वे कहते हैं कि यह एक मानसिक बीमारी की तरह है क्यों कि इसमें आप अपने प्रेमी-प्रेमिका में ही लगे रहते हैं।
READ: आपकी यौन छमता को दोगुना बढ़ा सकते हैं ये 20 आहार
प्यार के कई पहलू हैं, अलग-अलग लोगों के लिए इसके मायने अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन आपके प्रियतम के लिए यह बिलकुल अलग अनुभव होता है।
READ: प्यार करने पर ही मालूम पड़ती हैं ये 7 प्यारी बातें
किसी से सच्चा प्यार करने पर आप खुशनुमा महसूस करते हैं क्यों कि ऐसे में आपके दिमाग में खुशी पैदा करने वाले केमिकल ज्यादा पैदा होते हैं। आप इसमें थोड़ा आलसी भी हो जाते हैं और अपने प्रेमी-प्रेमिका के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं।

अपने पार्टनर को गले लगाना और सहलाना
अपने पार्टनर को आलिंगन करने से उतना ही असर होता है जितना कि पेन किलर से होता है।

कार्य करने की क्षमता कम होती है
वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हो चुका है कि प्यार में पड़ने वाला व्यक्ति अपने काम पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाता है जिससे उसकी कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती है।

यार दोस्तों को खो देना
आंकड़ों के मुताबिक आप किसी के प्यार में पड़ते हैं तो कम से कम दो दोस्त आपसे दूर हो जाते हैं।

मानसिक बीमारियाँ
किसी से रोमांटिक रिलेशन रखना एक मानसिक बीमारी की तरह है जिसे ओब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर कहते हैं।

फिलोफोबिया
फिलोफोबिया एक फोबिया या डर है जिसमें आपको किसी के प्यार में पड़ने का डर रहता है।

मैच डॉट कॉम
डेटिंग वैबसाइट मैच डॉट कॉम के संस्थापक ने अपनी गर्लफ्रेंड को खो दिया था क्यों कि उनकी गर्लफ्रेंड को मैच डॉट कॉम पर कोई और लड़का पसंद आ गया था।

वेलेंटाइन डे
2014 में एरिज़ोना में एक कैदी वेलेंटाइन डे के दिन अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जेल से भाग गया था।

ऑनलाइन लव
एक अध्ययन के अनुसार ऑनलाइन प्यार में पड़ने वालों में 23 प्रतिशत जोड़े बाद में जाकर विवाह कर लेते हैं।

पहली डेट
दुनिया में रोजाना 3 मिलियन लोग अपनी पहली डेट पर होते हैं।

LOL
इंटरनेट के पहले LOL का मतलब होता था, लोटस ऑफ लव

एरोटोमानिया (दीवानगी)
एरोटोमानिया एक मानसिक स्थिति है जिसमें पड़ने वाला सोचता है कि कोई प्रसिद्ध व्यक्ति उसके प्यार में है।

नॉर्वे का राजा
नॉर्वे के राजा, हैराल्ड को एक कपड़े के व्यापारी की बेटी से प्यार हो गया था और उसने कसम खाई थी कि यदि उसकी शादी उस लड़की से नहीं होगी तो वह जिंदगी भर शादी नहीं करेगा। बाद में, उसने उसी लड़की से शादी की और वह नॉर्वे की रानी बनी।



Click it and Unblock the Notifications
