Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बैसाखी में अपने प्रियजन को दें ये उपहार
पंजाब में बैसाखी सिखों का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आनंददायक त्यौहार है, वहीं इस त्यौहार के साथ उपहार देने की परंपरा भी जुडी हुई है।
परन्तु अपने लोगों के प्रति प्रेम प्रकट करने के लिए कुछ लोगों को बैसाखी के लिए उपहार खरीदना बहुत कठिन काम लगता है।
यदि आप भी ऐसी ही स्थिति में हैं तो यहाँ हम आपको उत्साहित करने और प्रेरणा देने के लिए कुछ सलाह और बैसाखी के लिए कुछ उपहार संबंधी आइडिया दे रहे हैं:
READ: क्या है इस रंग-रंगीले त्योहार बैसाखी का महत्व

ताज़े फूल
ताज़ा फूलों के गुलदस्ते हमेशा से ही अच्छा उपहार रहे हैं, परन्तु बैसाखी के लिए यह सबसे अच्छा उपहार है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैसाखी फसलों का त्यौहार है और इस प्रकार यह खुशी और समृद्धि का प्रतीक है। ये भावनाएं फूलों के द्वारा ही अच्छी तरह व्यक्त हो सकती हैं।

पूजा में उपयोगी पदार्थ
बैसाखी के पवित्र त्योहार के लिए पूजा का सामान भी बहुत उपयुक्त उपहार है। आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार पूजा की डिज़ाइनर थाली, पूजा में उपयोग में आने वाले पदार्थ जैसे दिए, दिया स्टैंड, कैंडल स्टैंड, किताब रखने का स्टैंड, या अगरबत्तियां आदि दे सकते हैं।

स्वीट्स/मिठाई
भारतीयों को हमेशा से ही स्वीट या मिठाईयां पसंद आती है। उन्हें अपने प्रियजनों से स्वादिष्ट और मुंह में पानी लाने वाली मिठाईयां हमेशा ही पसंद आती हैं। परंतु जिन्हें आप उपहार दे रहे हैं उनकी पसंद का ध्यान रखें तथा मिठाई के बॉक्स की सजावट पर विशेष ध्यान दें क्योंकि इसका बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है।

ड्राय फ्रूट्स
त्योहारों पर ड्राय फ्रूट्स देना बहुत अच्छा उपहार माना जाता है क्योंकि उनका स्वाद बहुत अच्छा होता है तथा ये काफी दिनों तक अच्छे भी रहते हैं। आप ड्राय फ्रूट्स का हैम्पर भी दे सकते हैं जिसमें ड्राय फ्रूट्स के साथ साथ अन्य कई गिफ्ट्स जैसे शो पीस या चॉकलेट भी रहती हैं। (दिल में ठंडक पहुंचाये ड्राय फ्रूट लस्सी)

चॉकलेट हैम्पर्स
यदि आप बच्चों या युवाओं को उपहार देना चाहते हैं तो चॉकलेट हैम्पर सबसे अच्छा उपहार है। इसके कारण वे अवश्य ही आपसे प्यार करने लगेंगे। यदि आप बच्चों की पसंद नहीं जानते तो लोकप्रिय ब्रांड्स खरीदें तथा विभिन्न प्रकार की चॉकलेट भी खरीदें।

घर के लिए उपयोगी उपहार
यदि शादीशुदा मित्र या रिश्तेदार को कोई उपहार देना हो तो घर के लिए उपयोगी उपहार आदर्श उपहार होते हैं। आप सजावट के शो पीस, बेड कवर्स या क्रॉकरी आइटम्स आदि उपहार के रूप में दे सकते हैं। नज़दीकी मित्र या चचेरे भाई बहनों को आप उनके व्यक्तिगत उपयोग में आने वाले उपहार भी दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
