Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सेलिब्रिटीज़ जिन्होने किया अपना धर्म परिवर्तन
बहुत समय से सेलिब्रिटीज़ अपना नाम और धर्म परिवर्तन करते आ रहे हैं। अधिकतर सेलिब्रिटीज़ अपने वास्तविक नाम का उपयोग नहीं करते तथा चुने हुए स्क्रीन के नाम से ही प्रसिद्ध होते हैं।
अनेक सेलिब्रिटीज़ ने प्रसिद्ध होने के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। कई सेलिब्रिटीज़ ने शांति और आध्यात्मिक जागृति के लिए दूसरे धर्म को अपना लिया। जहाँ कुछ सेलिब्रिटीज़ ने आध्यात्मिक शांति के लिए धर्म परिवर्तन किया वहीं कुछ ने अपने प्यार के लिए धर्म परिवर्तन किया।
READ: कौन सी हैं वे हिरोइने जिनकी ब्यूटी ढलने का नाम ही नहीं लेती
कई सेलिब्रिटीज़ जैसे शर्मीला टैगोर और नर्गिस दत्त ने अपने पति के धर्म को अपना लिया। यहाँ तक कि केटी होम्स ने भी टॉम क्रूज से शादी करने के लिए साइंटोलॉजी धर्म परिवर्तन कर लिया था। 70 के दशक में हरे कृष्णा आन्दोलन के समय बहुत सारे सेलिब्रिटीज़ ने हिंदू धर्म अपना लिया था।
बीटल्स के मुख्य गिटारिस्ट जॉर्ज हैरिसन ने उनकी भारत यात्रा के बाद हिंदू धर्म को अपना लिया था। जूलिया रॉबर्ट्स भी एक अन्य सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने हिंदू धर्म को अपनाने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया था। यहाँ कुछ सेलिब्रिटीज़ के बारे में बताया गया है जिन्होंने प्रसिद्ध होने के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था।

जूलिया रॉबर्ट्स: इसाई से हिंदू
"ईट, प्रे एंड लव" फिल्म में अभिनय करने के बाद रॉबर्ट ने हिंदू धर्म को अपना लिया था क्योंकि इस फिल्म में वह आत्मा की खोज में भारत आती हैं।

रिचर्ड गेरे: इसाई से बौद्ध धर्म
रिचर्ड गेरे ने जब बौद्ध धर्म अपनाया था तो इसे बहुत प्रसिद्धि मिली। वे अब बौद्ध धर्म को मानते हैं और शाकाहारी हैं।

शर्मिला टैगोर: हिंदू से इस्लाम
जब शर्मिला टैगोर ने नवाब मंसूर अली खान से शादी की तो उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया। उन्होंने अपना नाम भी बदलकर बेगम आयशा रख लिया।

टॉम क्रूज: इसाई से साइंटोलॉजी
टॉम क्रूज़ एक इसाई के रूप में बड़े हुए परन्तु अपने कैरियर की शुरुआत में उन्होंने चर्च ऑफ साइंटोलॉजी को अपना लिया था। इस चर्च पर अपने विश्वास के बारे में उन्होंने बहुत कुछ कहा जो बहुत ही अपरंपरागत था।

ऑर्लैंडो ब्लूम: एंग्लिकन चर्च से बौद्ध धर्म
ब्रिटिश एक्टर (अभिनेता) ऑर्लैंडो ब्लूम का जन्म इंग्लैण्ड की एंग्लिकन चर्च में हुआ था। परन्तु शांति की खोज में उन्होंने बुद्ध धर्म को अपना लिया।

मडोना: इसाई से जुदइज़म
मडोना एक इसाई के रूप में बड़ी हुई परंतु एक दशक पहले उन्होंने एक विशेष दासता पंथ स्वीकार कर लिया। धर्म परिवर्तन के साथ साथ उन्होंने ज्यूइश नाम एस्थर भी स्वीकार कर लिया।

केटी होम्स: कैथोलिक से साइंटोलॉजी
टॉम क्रूज़ से शादी करने के बाद केटी होम्स ने साइंटोलॉजी को अपना लिया। उनकी बेटी सूरी को भी चर्च साइंटोलॉजी में बैपटाईज़्ड किया गया।

माइकल जैक्सन: इस्लाम
माइकल जैक्सन ने अपने भाई जेरेमी से प्रेरित होकर मृत्यु के कुछ वर्ष पहले इस्लाम को अपना लिया था। इस खबर की कभी पुष्टि नहीं की गई परन्तु इस कारण से मीडिया में काफी रोष था।

नरगिस दत्त: इस्लाम से हिंदू
हालाँकि सुनील दत्त से शादी के बाद नरगिस को नरगिस दत्त कहा जाता रहा परंतु वास्तव में उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन किया था। उनका हिंदू नाम निर्मला दत्त था।

स्नूप डोग्ग: बापिस्ट से इस्लाम
स्नूप डोग्ग ब्लैक अलगाववादी समूह "नेशन ऑफ इस्लाम" से जुड़ने से पहले बापिस्ट चर्च से जुड़े थे

ए.आर.रहमान: एथीज्म (निरीश्वरवाद) से इस्लाम
ए.आर. रहमान की मां मुस्लिम और पिता हिंदू थे। बचपन से वे निरीश्वरवाद को मानते थे। परन्तु बड़े होने के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था।

ड्रियू बैरीमोर: इसाई से जुदइज़म
ड्रियू बैरीमोर अपने जुईश ब्वायफ्रेंड से शादी करने से पहले जुदइज़म अपनाने की योजना बना रही हैं।

माइक टायसन: इसाई से इस्लाम
माइक टायसन को बलात्कार और हमले के आरोप में जेल की सज़ा हुई थी जिस दौरान उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। उन्होंने मक्का की दरगाह में अपनी एक फ़ोटो (तस्वीर) भी ट्वीट की थी।



Click it and Unblock the Notifications
