Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
नींद और सपनों के बारे में चौकाने वाले तथ्य
खाना और पानी के बाद जो चीज जीने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है वह है सोना, यानि नींद| मनुष्य का दिमाग क्या कर सकता है यह एक अनसुलझी पहेली है|
दिमाग की पूरी क्रिया का पता लगाना मुश्किल है| जब व्यक्ति पूरी नींद नहीं लेता है तो उसका शरीर उसके वश में नहीं होता है|
जब व्यक्ति नींद नहीं ले पाता है तो उसका दिमाग सही काम नहीं करता, उसे धुंधला दिखाई देने लगता है, बोलचाल का तरीका बदल जाता है और उसकी याददाश्त भी कमजोर हो जाती है|
सपने में मौत, क्या है इसका मतलब?
मनुष्य अभी तक पता नहीं लगा पाया है कि हमें सपने क्यों आते हैं| और हर सपने का क्या मतलब यह भी हमारी समझ से परे है|
हममे से कुछ लोग सपनों में विश्वास नहीं करते हैं और मानते हैं कि ये केवल हमारी नसों का खेल है और हमारी सोच का रीप्ले है|
हम आपको बता रहे हैं सपनों के बारे में कुछ चौकाने वाले तथ्य, जो कि इतने पेचीदा हैं कि आप दिन भर इनके बारे में विचार करते रहेंगे|

लकवाग्रस्त करने वाला सपना
सपना दिमाग को स्थिर कर देता है और नींद में शरीर भी स्थिर हो जाता है और यह सपने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं कर पाता है| यदि किसी व्यक्ति का सपना गलत तरीके से टूट जाए तो वह लगभग 10 मिनट तक लकवाग्रस्त जैसा या स्थिर रह सकता है|

बुरे सपने आने का संयोग
ठंडे कमरे में सोने से बुरे सपने आने का संयोग बढ़ जाता है| ठंडे कमरे में ज्यादा बुरे सपने आते हैं|

पढ़ने और समय देखने में असमर्थता
सपने में जो दो मुश्किल चीजें हैं वो हैं पढ़ना और समय देखना| चाहें सपना कैसा भी हो लेकिन उसमें आप ना कुछ पढ़ सकते हैं और ना ही समय देख सकते हैं|

स्पष्ट सपना
इस प्रकार के सपने की खोज मनुष्यों ने ही की है इसे कॉन्शियस ड्रीमिंग (होशो हवास में देखा गया सपना) भी कहते हैं| इस तरह के सपने में विभिन्न गतिविधियों पर मनुष्य का नियंत्रण होता है जैसे कि उड़ना, घूमना और यहाँ तक की दीवारों पर चलना|

नशा
कुछ लोगों को सपने देखने का नशा होता है ये लोग जगना नहीं चाहते हैं और दिन में भी सपने देखते रहते हैं| इसके लिए वे हैलुसिनोजेनिक ड्रैग लेते हैं जिसे डिमेथ्राइट्रेप्टामिन कहते हैं जो कि दिमाग में एक केमिकल पैदा करता है|

अंधे लोगों के सपने
जो लोग जन्मजात अंधे नहीं होते हैं वे सपने में लोगों के चेहरे और अन्य इवेंट्स देख पाते हैं| जो लोग जन्मजात अंधे होते हैं वे काले रंग के अलावा अन्य रंग नहीं देख पाते हैं, अन्य रंगों के प्रति उनका दृष्टि सेन्स नहीं होता है|

सपने में जो देखा वह नया नहीं है
मनुष्य का दिमाग, चेहरे और अन्य कैरक्टर्स नहीं बना सकता है, इसलिए जो भी हम सपने में देखते हैं वह हमारा देखा हुआ ही होता है, हो सकता है हमने वह बचपन में देखा हो और अब हम भूल गए हों|

सपने रंगीन नहीं होते हैं|
कोई भी व्यक्ति रंगीन सपने नहीं देख सकता| हम सपने में जो भी देखते हैं वह ब्लैक & व्हाइट ही होता है|

हिंसक सपने एक चेतावनी हो सकते हैं
हिंसक सपने जैसे चिल्लाना, छटपटाना, मार पड़ना आदि बीमारी की शुरूआती चेतावनी या अंदेशा हो सकता है| ये दिमाग की खराबी और पागलपन के शुरूआती लक्षण हो सकते हैं|

किसी की बॉडी को रिसेट करना
ब्रिटिश मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस ने अपने सैनिकों का स्लीप बटन रिसेट कर दिया जिससे वे बिना सोये रह सकें और 36 घंटों तक लगातार कुशलता से काम कर सकें| इन सैनिकों की आँखों में एक फाइबर ऑप्टिकल लगाया गया जिससे इन्हें एक भ्रम पैदा होता है और ये जगे रहते हैं|

महिलाओं को नींद की ज्यादा आवश्यकता है
यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो गया है कि महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा एक घंटे ज्यादा नींद की ज्यादा आवश्यकता होती है| और देखा गया है कि यह एक घंटा पूरा नहीं होने पर महिलाएं ज्यादा तनावग्रस्त रहती हैं|



Click it and Unblock the Notifications
