Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
शादी से पहले कर लें यह 12 चीज़ें
यदि आप महिला हैं तो शादी शुदा जीवन में कदम रखने से पहले ही कुछ चीजें कर लें, क्योंकि इन बातों को शादी के पहले ही भविष्य पर टाल देंने से शायद दोबारा आपको इन्हें करने का मौका ही न मिल पाए।
सबसे पहले उन चीज़ों की लिस्ट बनाएं जिन्हें आप तहे दिल से करना चाहती हैं। अपनी शादीशुदा जीवन को अच्छे से निभाने के लिए, अपनी शादी ना होने का खूब मज़े लें। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही चीज़ें जो आपको शादी से पहले कर लेनी चाहियें।

1. अकेले घूमने जाएँ
अकेले घूमने जाएँ इससे आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और नयी जगह देखने का भी।

2. अकेले रहें
अकेले रहना शादी के बाद ना मुमकिन सा हो जाता है। इसलिए अकेले रहें और उसके खूब फायदें लें।

3. एक टैटू बनवाएं
शादी से पहले अगर आपका दिल करे तो एक टैटू बनवाएं। पता नहीं शादी के बाद आपको यह मौका मिले या ना मिले।

4. एक पालतू जानवर पालें
पालतू जानवर पालें इससे आपको एक नयी ज़िन्दगी को प्यार करने और उसकी देख भाल करने का मौका मिलेगा। यह एक कुत्ता, बिल्ली या कोई पक्षी भी हो सकता है।

5. वह करें जिससे आप पसंद करते हैं
वह काम करें जो आपको पसंद हो, जैसे फोटोग्राफी कैमरा उठायें और निकल जाएँ। उन लम्हों को अपने कैमरे में कैद करें जो आपको पसंद हैं। ना कि भीड़ का हिस्सा बने जो सुबह से लेकर पूरा दिन काम करते हैं और उसके बाद भी खुश नहीं रहते हैं।

6. अपने माता पिता के साथ समय बिताएं
यह खास कर लड़कियों के लिए है, जो शादी के बाद अपने ससुराल चली जाती हैं और फिर कभी कभी ही अपने माता पिता से मिल पाती हैं। इसलिए अपने माता पिता के लिए समय निकालें, और उनसे बात करें।

7. अपना मेकओवर कराएं
अपने लम्बे बालों को छोटा करें या उसे कलर कराएं। क्योंकि शादी के बाद आप के ऊपर जिम्मेदारियाँ आजाएंगी और आप यह सब फैशन नहीं कर पाएंगी।

8. कुछ नया सीखें
कुछ नया सीखें यह गिटार हो सकता है या स्कूबा डाइविंग भी। कुछ नया सिखने से आपके अंदर एक नया आत्मविश्वास आएगा।

9. नई भाषा सीखें
एक नयी भाषा सीखें जैसे चीनी भाषा, जापानी भाषा , फ्रेंच, या तेलुगू,। नयी भाषा सिखने से आपको अपने ही समाज को देखने का एक नया नजरिया मिलेगा साथ ही आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा।

10. गोवा जाएँ
गोवा भारत का वेगास भी कहा जाता है। अपने दोस्तों के साथ गोवा घूमने जाएँ।

11. खूब पार्टी करें
अपने दोस्तों के साथ पार्टी करें। क्यों कि शादी के बाद आप अपने पति के साथ ही कही आ जा सकती हैं इसलिए अपने अकेले होने का फ़ायदा लें और दोस्तों के साथ पार्टी करें।

12. फॉल इन लव
आगे आपका जीवन कैसा होगा यह किसे पता है और जब तक आपकी शादी नहीं हो रही है, ज़िन्दगी में एक बार प्यार जरूर करें। फिर क्या पता जिसे आप प्यार करते हैं उसी से आपकी शादी हो जाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
