Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आपका सच्चा मित्र कौन है? पहचानने के लिये पढ़ें ये 9 गुण
कहते हैं कि जिनके पास ढेर सारे पैसे होते हैं उनके कई सारे मित्र होते हैं मगर गरीब इंसान से कोई दोस्ती नहीं करता। आज हम यहां अमीर और गरीब की बात नहीं करेंगे बल्कि एक सच्चे मित्र की पहचान कैसे की जाए उसके बारे में चर्चा करेंगे।
सच्चा मित्र वह नहीं, जो सामने मीठी मीठी बात करें और पीठ पीछे आपकी बुराइ करें। सच्चा मित्र तो वह है, जो आपके जरुरत में काम आए और आपकी अच्छाइयों को देंखे।
सच्चे मित्र 10 नहीं बल्कि 1 या 2 ही होते हैं इसलिये आप दोस्ती में धोखा ना खा जाएं इसलिये हम आपको बताने वाले हैं कि सच्चे मित्र की पहचान कैसे होती है।

वे आपकी अच्छी बातों पर ध्यान देते हैं
सच्चे दोस्त आपकी अच्छी क्वालिटी पर ध्यान देते हैं। वे आपको कभी नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करते। वे दूसरों के सामने आपके गुणों के बारे में बात करते हैं ना कि आपकी कमियां गिनाते हैं।

बनावटीपन नहीं करते
सच्चे दोस्त आपके सामने नाटकपन या बनावटीपन नहीं करते । आप उनके सामने हंस सकते हैं, रो सकते हैं, आप उनके सामने अजीबो गरीब हरकतें कर सकते हैं और फिर भी आप उनसे हर वक्त वही प्रेम और स्नेह पा सकते हैं।

दयावान
सच्चे दोस्त का पता तभी चलता है जब आप दुख की घड़ी में हों। वे सच्चे दोस्त नहीं हो सकते जो आपको मुसीबत में छोड़ कर भाग जाएं।

गल्तियां करने पर गुस्सा नहीं होते
सच्चे दोस्त जानते हैं कि गल्तियां हर किसी से होती हैं। वे छोटी बातों को बड़ा बना कर पेश नहीं करते। वे समय आने पर अपनी गल्ती भी मानते हैं।

वे आपको छोटा महसूस नहीं करवाते
अगर वे किसी बड़ी पोस्ट पर हैं तो वे आपको उस नज़र से नहीं देंखेगे। वे आपको सपोर्ट करेंगे और आपको समझेंगे।

बातों को सुनते और समझते हैं
सच्चे दोस्त आपकी प्रॉब्लम्स को ध्यान से सुनते और समझते हैं। वे बीच में टोंका-टाकी नहीं करते और पूछे जाने पर ही सही सलाह देते हैं।

धन के लोभ में नहीं आते
आज कल जिसके पास ज्यादा पैसा है लोग उसी के मित्र बन जाते हैं। मगर सच्चे दोस्त की नजर आपके पैसों पर कभी नहीं रहती। वे जरुरत पड़ने पर आपकी भी अपने पैसों से सहायता करने को तैयार रहते हैं।

आपको आगे लाने की कोशिश करेंगे
वे आपको जीवन के हर मोड़ पर बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करेंगे। अगर आप अपने गुणों को नहीं देख पा रहे हैं तो वे उसे आपको पहचानवाएंगे और आपको समर्थन करेंगे, जिससे आप अपने मुकाम पर पहुंच सकें।

जलन की भावना नहीं रखेगा
आपकी सफलता को देख कर वह आपसे कभी नहीं जलेगा बल्कि आपकी खुशियों में शामिल होगा। उसका नेचर हर रोज़ की ही तरह रहेगा। ऐसा नहीं होगा कि वह सफलता की बात को सुन कर कहीं दूर जा कर अकेले में बैठ जाए।



Click it and Unblock the Notifications
