Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
ऑफिस में काम के दौरान इन बुरी आदतों से बचें
कई बार आपको ऐसा लगता है कि आप काम करने के लिए बहुत समय तक बैठे रहते हैं लेकिन उतना अच्छा रिजल्ट नहीं दे पाते हैं। ऐसा आपकी गंदी आदतों और खराब टाइम मैनेजमेंट के कारण होता है।
बेवजह फोन पर गॉसिप करते रहना, दोस्तों के साथ व्हाट्सअप पर चैट करते रहना आदि की वजह से अच्छा समय बिगड़ जाता है और काम का बोझ दिन पर दिन बढ़ता ही जाता है।
आइये जानें, बॉस को बिना चमचागिरी किये कैसे रखें खुश
अगर आप इन सभी दिक्कतों से बचना चाहते हैं और जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो काम के दौरान निम्नलिखित कार्यों व गंदी आदतों से बचें; वरना आप कभी भी अपने काम को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे।

1. गपशप
सुबह आते ही ऑफिस में काम करना शुरू न करके गपशप करने बैठ जाएंगे, तो नुकसान आपका ही होगा। कई लोग ऐसा करते हैं, अगर आप भी इसी लिस्ट में हैं तो तुरंत ऐसा करना बंद कर दें। वरना आपका हर काम समय के बहुत बाद निपट पाएगा।

2. ई-मेल चेक करने न बैंठे
कई लोगों की आदत होती है कि सुबह सबसे पहले वह ई-मेल चेक करते हैं, ऐसा करने से आपका काफी समय बर्बाद हो जाता है। सुबह 90 मिनट काम करने के बाद 20 मिनट का रेस्ट लें, जिसमें आप ये सारे काम निपटाएं। वर्कप्लेस पर पर्सनल चैट न करें।

3. घूमें नहीं -
काम के दौरान इधर-उधर घूमें नहीं। इससे आपके काम पर असर पड़ता है। अपनी टेबल पर ही रहें और वहीं से काम को हैंडल करें। गॉसिप होने पर रूचि न लें और अगर कोई फालतू की बात करता है तो उसे प्यार से कह दें कि आप अभी व्यस्त हैं।

4. अज्ञात नम्बरों से कॉल न उठाएं
अज्ञात या अजनबी नम्बरों से कॉल न उठाएं वरना आपका काफी समय उसमें बर्बाद हो सकता है। काम के दौरान ऐसे लोगों का फोन उठाने से भी बचें जो बहुत लम्बी-लम्बी बातें करते हैं।

5. बहुत सारे काम न करें -
कई लोगों को खुद को मल्टीटास्किंग कहलाना अच्छा लगता है और इस चक्कर में वो एकसाथ कई काम ले लेते हैं जिसकी वजह से वो कोई भी काम परफेक्ट तरीके से नहीं कर पाते हैं।

6. जितना कर पाएं उतना ही काम लें -
काम के मामले में हीरोगिरि नहीं दिखानी चाहिए। आप जितना काम कर सकते हैं सिर्फ उतना ही काम लें, उससे ज्यादा कर पाने की कोशिश करने के चक्कर में अपनी इमेज को बर्बाद न होने दें। खुद को तनावग्रस्त न होने दें।



Click it and Unblock the Notifications
