Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मिलिए आरिफा भिंडरवाल से, इंडिया की पहली मुस्लिम प्रोफेशनल पोल डांसर..
मुंबई की आरिफा एक प्रोफेशनल पोल डांसर है। मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद भी आरिफा ने पोल डांस को चुनकर न सिर्फ डिप्रेशन से खुद को बाहर निकाला बल्कि आज वो समाज में एक मिसाल बनकर उबरी है।
उनकी कहानी काफी इंस्पायर करने वाली है। दरअसल जिस पोल डांस को देश में गंदी नजरों से देखा जाता है, आरिफा ने उसी के जरिए वो प्री-मैनस्ट्रुअल डिप्रेशन से खुद को बाहर निकाला है। हाल ही में कल्चर मशीन मीडिया ने अपने यूट्यूब चैनल 'ब्लश' में वीडियो के जरिए आरिफा की स्टोरी को बताया है।
जिसे अब तक एक मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है, आइए मिलते है जिंदादिल आरिफा से -

यूट्यूब में बनाया वीडियो
यूट्यूब वीडियो में आरिफा बताती है कि वह बोहरा मुस्लिम समाज से है और उनकी बहन हिजाब पहनती है।आरिफा के मुताबिक एक दिन वह अपनी बहन के घर गई थी। इस दौरान वह मासिक धर्म से पहले होने वाली परेशानी और डिप्रेशन से गुजर रही थी। ऐसे में तब मुझे पोल डांस के बारे में पता चला। शुरुआत में मैं सीरियस नहीं थी, लेकिन इसने मुझे खुद से कनेक्ट करना सिखाया।

दकियानूसी सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ी
आरिफा मुंबई की रहने वाली हैं और मुस्लिम परिवार से आती हैं जहा बताया जाता है कि लड़कियों को पूरी तरह ढ़का हुआ रहना चाहिए. आरिफा सभी समाज के बनाए गए दकियानूसी सोच को पीछे छोड़ते हुए, पोल डांस से अपना भविष्य संवार रही है। वह हिजाब नहीं पहनती हैं वो वहीं कपड़े पहनती हैं जो पोल डांस के लिए उन्हें पहनने चाहिए।

अब लड़कियों को सिखा रही हैं
आरिफा कहती हैं कि मेरे लिए पोल डांस का मतलब है दिल खोलकर उड़ना। समाज में खराब माने जाने वाला पोल डांस लड़कियों की आजादी का प्रतीक है। ये सभी लड़कियों को समाज के नजरिये से आजाद करता है। आरिफा के मुताबिक उनकी बॉडी ही उनकी बेस्टफ्रेंड है। इतना ही नहीं आरिफा मुंबई में लड़कियों को पोल डांस भी सिखाती है।

डांस करता देख मां को होती है खुशी
आरिफा को इस कदम में अपनी मां नफिसा भिंडरवाला का भी साथ मिला। नफीसा पेशे से एक टीचर है। वो बताती है कि यदि हम औरतों की आजादी की बात करते हैं, तो इसकी शुरुआत हमें अपने घर से करनी चाहिए। नफिसा के मुताबिक पोल डांस एक आर्ट और आरिफा का पैशन है। मैं जब आरिफा को पोल के टॉप पर देखती हूं तो मुझे बेहद खुशी होती है।

मां सा महसूस करती हैं
आरिफा ने बताया कि जब मैं पोल डांस सिखाती हूं, तो मैं खुद एक ऐसी मां जैसा महसूस करती हूं, जो अपने बच्चों को सही तरीके से जज नहीं करती वो उन्हें उड़ने की आजादी देती है।
देखिए वीडियो में
कल्चर मशीन मीडिया ने अपने यूट्यूब चैनल 'ब्लश' में वीडियो के जरिए आरिफा की स्टोरी को बताया है। जिसे अब तक एक मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
