Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गर्भवती को ऑपरेशन टेबल पर छोड़, ऑपरेशन थियेटर में ही लड़ने लगे डॉक्टर, वायरल हुआ Video
राजस्थान के जोधपुर स्थित प्रसिद्ध उम्मेद अस्पताल का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में अस्पताल के डॉक्टर ऑपरेशन टेबल पर बेसुध मरीज को छोड़ कर आपस में ही लड़ते दिख रहे हैं।

जी हां एक हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर (OT) में 2 डॉक्टर आपस में उलझ गए। इस दौरान प्रेग्नेंट लेडी की सिजेरियन डिलिवरी में देरी हुई। लिहाजा पैदा हुई नवजात बच्ची ने धड़कन (हार्ट बीट) धीमी होने की वजह से दम तोड़ दिया। मामला उम्मेद हॉस्पिटल का है। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। हाईकोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए हॉस्पिटल से रिपोर्ट तलब की है।

डॉक्टर्स भूल गए इंसानियत
उम्मेद अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर की टेबल पर लेटी गृभवती महिला के बच्चे की पेट में ही मौत हो गई थी, जिसके बाद उसका ऑपरेशन किया जाना था, हालांकि इस बीच थियेटर में गायनेकोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक किसी बात पर झगड़ने लगे। इस दौरान ऑपरेशन टेबल पर बेसुध लेटी महिला का पेट खुला था।

दम तोड़ दिया नवजात ने
जानकार बताते हैं कि मृत शरीर के साथ गर्भवती का लंबे समय तक रहना बेहद खतरनाक होता है, लेकिन गायनी विभाग के डॉक्टर अशोक नेनीवाल और ऐनेस्थेटिक डॉ. एमएल टाक ही इस बात को भूल गए। इनकी तू-तू मैं-मैं की वजह से सही समय पर ईलाज नहीं मिलने की वजह से पैदा हुई नवजात बच्ची ने धड़कन (हार्ट बीट) धीमी होने की वजह से दम तोड़ दिया।

दोनो डॉक्टर्स के खिलाफ हुई कार्रवाई
ऑपरेशन थिएटर में ही किसी स्टाफ मेंबर ने मोबाइल से घटना का वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो के वायरल होते ही अफरातफरी मच गई। मामला सामने आया तो राज्य सरकार के आदेश पर डॉ. अशोक नैनीवाल को एपीओ कर दिया गया, जबकि डॉक्टर टाक पर एक्शन के लिए कार्मिक विभाग (personnel department) में फाइल भेजी गई है।

मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी
इस वीडियो से डॉक्टरों की कार्यशैली के साथ ही ऑपरेशन थियेटर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, दरअसल जिस तरह से यह वीडियो बना, उससे साफ है कि ऑपरेशन थियेटर में भी खुलेआम मोबाइल ले जाया जा रहा है, जबकि मोबाइल इंफेक्शन और रेडीएशन का बड़ा सोर्स माना जाता है। चिकित्सा नियमों के अनुसार लेबर रुम या ऑपेरेशन थिएटर में रेडिएशन वाली इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाना सख्त मना है।

हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उम्मेद अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई है। हाईकोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए हॉस्पिटल से रिपोर्ट तलब की है।
ये देखिए वीडियो में
पूरे मामले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बेड पर एक महिला पड़ी है और दो डॉक्टर आपस में झगड़ रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
