Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
कभी आग से झुलस गई थी, आज बड़े-बड़े सेलिब्रेटिज के लिए करती है ड्रेस डिजाइन
ये कहानी है लिंडा रोवे थॉमस की जोकि एक लेखिका, प्रेरक वक्ता और समाजसेवी हैं। किस्मत ने उनके साथ जो भी किया लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज बाकी बर्न सरवाइवर लड़कियों को सामान्य जिंदगी जीने के लिए प्रोत्साहन देती हैं।
दो साल की उम्र में ही लिंडा घर में लगी आग में झुलस गईं थीं और इसकी वजह से उनके चेहरे पर जलने के कई दाग हैं। इस हादसे में आहत हुए उनके उल्टे हाथ की उंगलियों को भी निकालना पड़ा था।

उसके बाद लिंडा के चेहरे और हाथ की ना जाने कितनी सर्जरियां और स्किन ग्राफ्ट हो चुके हैं। 20 साल की उम्र तक उनके ऑप्रेशन चलते रहे। इस सबके बावजूद लिंडा ने फैशन डिजाइनर बनने के अपने सपने को मरने नहीं दिया।
कई सालों तक सिलाई सीखने के बाद लिंडा ने 'रोमास' नाम से अपना फैशन बुटीक खोला। अब तक न्यूयॉर्क फैशन वीक में लिंडा 7 शोज़ कर चुकी हैं। लिंडा की मेहनत रंग लाई और उसके कपड़े गोल्डन ग्लोब्स में डब्ल्यूएनबीए चैंपियन कैंडिस विगिंस ओर बीईटी अवॉर्ड्स में एरिका एश ने पहने थे।
अब लिंडा काफी पॉपुलर डिजाइनर बन गई हैं। उन्होंने बताया कि अब भी उन्हें अनजान लोगों से अभद्र कमेंट्स सुनने को मिलते रहते हैं और इससे उन्हें खुद को और मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
इस प्रेरणात्मक कहानी के बारे में आपका क्या कहना है? नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
