Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
चीन के आदमी ने बनाया पहला फ्लाइंग स्कूटर
चीन के एक आविष्कारक की होममेड फ्लाइंग मशीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनका कहना है कि ये दुनिया का पहला फ्लाइंग स्कूटर है।
ज्हाओ डेली का जन्म चीन के एक गांव में हुआ था और स्थानीय मीडिया का कहना है कि बचपन से ही वो फ्लाइंग मशीन बनाने का सपना देखता था। अब उसे 40 की उम्र में जाकर सफलता मिली है और वो अपना पहला फ्लाइंग स्कूटर बनाने में कामयाब हो पाया है।

इस वीडियो में जो शख्स नज़र आ रहा है वो ज्हाओ है जिन्होंने खुद इस मशीन का आविष्कार किया है। उसने चीन के गुआंडोंग प्रांत के डोंगुआन शहर में अपने फ्लाइंग स्कूटर पर पहली टेस्ट फ्लाइट का वीडियो बनाया है।
वो अपने फ्लाइंग स्कूटर की खासयित पूरी दुनिया को दिखाना चाहते हैं। इसमें एक इंसान के बैठने के लिए सीट बनी हुई है और ये पूरी मशीन किसी विशाल क्वाडकोप्टर ड्रोन जैसी दिख रही है।
मशीन के बारे में ज्हाओ ने खुलासा किया कि ये एयरक्राफ्ट 22 पाउंड का वज़न ले सकता हैं और इस दौरान इसकी रफ़्तार 45 मीटर प्रति घंटा होगी। फ्लाइंग स्कूटर के प्रोपेलर्स सेंट्रल फ्लेम में हैं और इसे काफी हल्का डिज़ाइन किया गया है।
उन्होंने इस मशीन का नाम 'जिन डोउ यून’ रखा है जिसका मतलब है 'एक बादल’ जिसे एक चीनी सुपरहीरो मंकी राजा चलाता हो। रिपोर्ट की मानें तो अब तक वो एक हज़ार बार इस स्कूटर की टेस्ट फ्लाइट ले चुके हैं और तब जाकर उन्होंने इस फ्लाइंग स्कूटर को दुनिया के सामने रखा है।
उनका सपना है कि वो एक दिन अपने फ्लाइंग स्कूटर से प्रसिद्ध यैलो रिवर के पार जाएं।
क्या आपको ये फ्लाइंग स्कूटर पसंद आया? अपने कमेंट नीचे दिए गए सेक्शन में दें और इस तरह की दिलचस्प वीडियो के लिए हमसे जुड़े रहें।



Click it and Unblock the Notifications