Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
फिल्मों में स्टार्स के पहने महंगे कपड़ों का क्या होता है?
किसी भी फिल्म को तैयार करने में एक अच्छा खासा पैसा फिल्म सेट के आलावा हीरो और हीरोइन के ड्रेसेस पर जाता है। वो पूरी फिल्म में बेहतरीन और महंगे कपड़े पहने हुए नजर आते हैं। लेकिन कई लोगों के दिमाग में ये सवाल उठता है कि आखिर फिल्मों में पहने गए कपड़ों का बाद में क्या होता है।

देवदास, हीरोइन, जोधा अकबर, रामलीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी बड़ी फिल्मों के कपड़ों ने ही सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म हीरोइन के लिए तो करीना कपूर ने तकरीबन 130 ड्रेसेस पहने थे। मगर फिल्म के बाद इन कपड़ों का आखिर हुआ क्या। चलिए इस लेख के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं कि फिल्म के बाद उसमें इस्तेमाल किए कपड़ों का होता क्या है।

ट्रंक में बंद कर दिए जाते हैं
प्रोडक्शन हाउस फिल्म के मुख्य किरदारों के कपड़ों के लिए काफी खर्च करती है। पद्मावत फिल्म में दीपिका द्वारा पहना गया एक लहंगा लगभग 20 लाख का था।
अकसर ये लोग फिल्म के पूरा हो जाने के बाद उन कपड़ों को डब्बे में बंद कर देते हैं और उसके बाहर एक नोट चिपका देते हैं। इस पर्चे में उस कपड़े से जुड़ी डिटेल लिखी होती है जैसे किस फिल्म में किस किरदार ने ये ड्रेस पहनी थी।
बाद में किसी दूसरी फिल्म में बैकग्राउंड डांसर या दूसरे किरदार मिक्स एंड मैच करके इसका प्रयोग करते हैं ताकि दर्शकों को इसके बारे में पता ना लग सके।

याद के लिए रखते हैं सितारे
सारे कपड़े डिब्बे में डालकर बंद नहीं किए जाते हैं बल्कि फिल्म के कलाकार कोई ड्रेस याद के तौर पर अपने पास रख लेते हैं। वो शायद ही उसे पहनते होंगे लेकिन एक यादगार के तौर पर उसे सहेज कर घर ले जाते हैं। उदाहरण के लिए दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म में शाहरुख़ खान ने जो जैकेट पहनी थी उसे उन्होंने अपने पास संभालकर रखा है।

चैरिटी के लिए नीलाम
बड़े सितारों द्वारा फिल्म में पहने कपड़ों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। कई बार चैरिटी का आयोजन किया जाता है जहां स्टार्स के कपड़े नीलाम होते हैं। मुझसे शादी करोगी फिल्म में सलमान खान पर फिल्माये गाने जीने के हैं चार दिन में सलमान ने जिस तौलिये का प्रयोग किया था उसे चैरिटी के लिए नीलाम कर दिया।

डिज़ाइनर्स भी रखते हैं याद के लिए
बड़े बड़े डिज़ाइनर्स फिल्म में सितारों की ड्रेसेस तैयार करने में बहुत मेहनत करते हैं। फिल्म के पूरा हो जाने के बाद कई बार वो डिज़ाइनर भी अपनी ड्रेसेस वापस ले लेते हैं। करन जौहर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में मनीष मल्होत्रा ने अनुष्का शर्मा के लिए एक गाउन डिज़ाइन किया था जिसे उन्होंने वापस ले लिया।



Click it and Unblock the Notifications
