Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
जानें साल 2020 में गूगल के टॉप सर्च रिजल्ट में भारतीयों ने सबसे ज्यादा क्या ढूंढा, मजेदार है ये लिस्ट
साल 2020 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। कई उतार चढ़ाव लेकर आने वाला ये साल कई बातों के लिए याद रखा जाएगा। गूगल ने भी साल 2020 की स्पेशल लिस्ट तैयार की है जिसमें भारतीयों द्वारा पूरे वर्ष सर्च किये टॉप सेलेब्रिटी, वेब सीरीज, फिल्म, खेल आदि की सूची तैयार की है। अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो भारतीयों ने क्रिकेट के प्रति अपनी दीवानगी एक बार फिर जाहिर की।

टॉप सर्च लिस्ट में कोरोना वायरस को पछाड़ कर इंडियन प्रीमियर लीग पहले नंबर पर रहा। यूएस के नए राष्ट्रपति जो बिडेन के बारे में जानने के लिए भारतीय लोगों ने काफी उत्सुकता दिखाई तो वहीं भारतीय पत्रकार अर्णब गोस्वामी ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई। अगर आप भी देखना चाहते हैं कि भारत में लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या क्या सर्च किया है तो देखें ये लिस्ट।

गूगल ईयर इन सर्च 2020 - ओवरऑल
गूगल पर भारतीयों द्वारा खोजी गयी इस लिस्ट में आईपीएल टॉप पर रहा। इसके बाद कोरोना वायरस, यूएस इलेक्शन रिजल्ट रहे। पीएम किसान स्कीम, बिहार इलेक्शन रिजल्ट, दिल्ली चुनाव नतीजे क्रमशः चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर रहें।

गूगल ईयर इन सर्च 2020 - शख्सियत
इस लिस्ट में भारतीयों द्वारा अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बिडेन के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसके बाद भारतीय पत्रकार अर्णब गोस्वामी का नाम आता है जो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहें। इस साल कोरोना वायरस की चपेट में आकर सुर्खियां बटोरने वाली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर तीसरे नंबर पर रही। किम जोंग-उन, अमिताभ बच्चन, अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान को भी लोगों ने इस साल गूगल पर सर्च किया। इनके अलावा रिया चक्रवर्ती, कमला हैरिस, अंकिता लोखंडे और कंगना रनौत का नाम भी शामिल है।

गूगल ईयर इन सर्च 2020 - फ़िल्में
इस साल भारतीयों ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा पर खूब प्यार बरसाया और गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गयी फिल्म बना दिया। इसके बाद तमिल एक्शन ड्रामा Soorarai Pottru का नंबर रहा। टॉप 5 में अजय देवगन की फिल्म तानाजी, विद्या बालन द्वारा अभिनित शकुंतला देवी और गुंजन सक्सेना रही। इस लिस्ट में लक्ष्मी, सड़क 2, बाघी 3, एक्सट्रैक्शन और गुलाबो सिताबो भी रही।

गूगल ईयर इन सर्च 2020 - टीवी/वेब सीरीज
नेटफ्लिक्स पर आयी वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' भारत में खूब चर्चित रही। इस वजह से ये साल 2020 में गूगल पर सर्च की गयी टॉप वेब सीरीज बनी। इसके बाद 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' तथा 'बिग बॉस 14' क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर रही। अमेजन प्राइम पर आयी 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन का इंतजार इस साल खत्म हुआ और साथ ही ये लिस्ट पर चौथे स्थान पर रहा। भारतीय दर्शकों ने इसके अलावा पाताल लोक, सेक्स एजुकेशन, स्पेशल ऑप्स जैसी सीरीज को भी पसंद किया।

गूगल ईयर इन सर्च 2020 - न्यूज़ इवेंट्स
इस साल के प्रमुख न्यूज़ इवेंट्स की बात करें तो भारतीयों ने सबसे ज्यादा इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ी खबरें सर्च की। कोरोना वायरस और यूएस के राष्ट्रपति चुनाव के अतिरिक्त निर्भया केस से जुड़ी खबरों को खोजा। बेरुत में हुए धमाके और लॉकडाउन से जुड़ी सुर्ख़ियों ने भी भारत के दर्शकों का ध्यान खींचा।



Click it and Unblock the Notifications
