Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Children's Day 2022 Wishes: बचपन से जुड़ी ये शायरी आपकी यादें कर देंगी ताजा, दोस्तों के साथ जरुर करें शेयर
भले ही इंसान कितना ही बड़ा हो जाए, उसके मन में कहीं न कहीं बचपन छिपा रहता है। साल का एक दिन ऐसा है जो उसे बचपने को जगा देता है। जी हां, 14 नवंबर का दिन बच्चों को ही समर्पित है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्म 14 नवंबर को हुआ था। बच्चों के प्रति उनका लगाव और नन्हे-मुन्हों के बीच उनकी लोकप्रियता देखते हुए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। ये सिलसिला आज भी जारी है। इस दिन स्कूलों में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। साथ ही कई तरह की प्रतियोगिताएं भी करायी जाती हैं।
बच्चे ही नहीं बड़े भी इस दिन को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। कई ऑफिसों में भी छोटे-मोटे कार्यकर्म कराये जाते हैं। इस लेख में हम बाल दिवस (Children's Day) से जुड़ी शायरी और खूबसूरत संदेश आपके लिए लेकर आए हैं, इन्हें अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ जरुर शेयर करें।

उड़ने दो परिंदों को अभी शोख़ हवा में
फिर लौट के बचपन के ज़माने नहीं आते
बशीर बद्र

बच्चों के छोटे हाथों को चाँद सितारे छूने दो
चार किताबें पढ़ कर ये भी हम जैसे हो जाएँगे
निदा फ़ाज़ली

किताबों से निकल कर तितलियाँ ग़ज़लें सुनाती हैं
टिफ़िन रखती है मेरी माँ तो बस्ता मुस्कुराता है
सिराज फ़ैसल ख़ान

मां की कहानी थी, परियों का फसाना था
बारिश में कागज की नाव थी, बचपन का वह हर मौसम सुहाना था
Happy Children's Day

रोने की वजह न थी
न हंसने का बहाना था,
क्यों हो गए हम इतने बड़े
इससे अच्छा तो बचपन का जमाना था।
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

बचपन है ऐसा खजाना, जो आता नहीं दोबारा
मुश्किल है इसको भुलाना, वो खेलना, कूदना और खाना,
और मौज-मस्ती में इठलाना।
Happy Children's Day



Click it and Unblock the Notifications
