Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
National Parents' Day: माता-पिता का कर्ज कभी नहीं उतार सकते लेकिन आज के दिन उन्हें शुक्रिया जरुर कहें
देश ही नहीं, दुनियाभर में माता और पिता का स्थान सर्वोच्च है। वैसे तो हर दिन मां और पिता के लिए समर्पित है मगर जिस तरह से हर साल मदर्स डे और फादर्स डे मनाया जाता है, ठीक उसी तर्ज पर नेशनल पेरेंट्स डे का भी आयोजन किया जाता है। यह हर साल जुलाई महीने के आखिरी सप्ताह में मनाया जाता है। जुलाई माह का चौथा रविवार, भारत और अमेरिका में नेशनल पेरेंट्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य माता और पिता के प्रति आभार व्यक्त करना है। इस दिन बच्चे अपने तरीके से अभिभावकों के लिए कुछ खास करने का प्रयास करते हैं। आप भी नेशनल पेरेंट्स डे के मौके पर कुछ खास प्लान करें और साथ ही उन्हें ये संदेश भेजकर अपना प्यार जरूर जताएं।

फूल कभी दो बार नहीं खिलते,
जन्म कभी दो बार नहीं मिलते,
मिलने को तो हजारो लोग मिल जाते हैं,
पर हजारों गलतियां माफ़ करने वाले मां बाप नहीं मिलते..!!!!
हैप्पी पेरेंट्स डे

सबसे पहले मात-पिता का कर वंदन
उसके बाद गुरुकृपा का अवलंबन
जिसने यह उपहार दिए उस ईश्वर का
बारम्बार अभिनंदन .
पेरेंट्स डे की शुभकामनाएं

सूर्य पिता जीवन उजियारा, मां चंदा ममता की धारा
जैसे बरसे नूर खुदा का, हमे मिला यह दिव्य सहारा
पेरेंट्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं

apni zaruraton ko kurbaan kar, sabkuch mujhpar lutaane ke liye shukriyaa,
har mushkil se ladna seekhane ke liye shukriyaa,
happy parents day!!

जिसके होने से मैं खुद को मुक्कम्मल मानता हूं,
मैं उस खुदा के बाद अपने माँ-बाप को जानता हूं।
पेरेंट्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं

नहीं अकेला आया हूं मेरे साथ खुदा भी है,
माता-पिता की आंखों में उसी खुदा की दुआ भी है
जननी जनक के चरणों में जन्नत पायी है हमने
उनके आशीर्वाद में देखा खुदा का नूर भी है।
हैप्पी पेरेंट्स डे

हर रिश्ते में मिलावट देखी,
कच्चे रंगो की सजावट देखी,
लेकिन सालों साल देखा है मां-बाप को
उनके चेहरे पर न थकावट देखी
न उनके प्यार में कोई मिलावट देखी।
हैप्पी पेरेंट्स डे



Click it and Unblock the Notifications
