Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त को दे सकते हैं ये गिफ्ट
परिवार तो नहीं लेकिन हां हम अपने दोस्त जरूर चुन सकते हैं। फ्रेंडशिप डे अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। फ्रेंडशिप डे आ रहा है और ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि अपने खास दोस्तों को इस मौके पर क्या गिफ्ट दें तो आपको कुछ अच्छे आइडिया बता देते हैं कि आपको अपने फ्रेंड को क्या तोहफा देना चाहिए।

तस्वीरों से सजा कुशन
हर कोई अपने घर में कुशन का इस्तेमाल करता है। आप अपनी दोस्ती के खास पलों की तस्वीरों को कुशन पर सजाकर गिफ्ट में दे सकते हैं।

पेट
बॉलीवुड फिल्म ‘दिल धड़कने दो' का प्लूटो तो आपको याद ही होगा। इस फिल्म में फरहान अख्तर प्लूटो नाम का डॉगी प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट करते हैं। अगर आपके दोस्त को भी पैट्स पसंद हैं तो आप उन्हें तोहफे में कोई डॉग, पक्षी, गोल्डन फिश या बिल्ली दे सकते हैं।

जार में सवाल
एक जार में 100 ऐसी पर्चियां डालें जिन पर कुछ ना कुछ लिखा हो। इसे ‘खुद से प्यार करने के 100 कारण' कहते हैं। एक अच्छा-सा जार लें और उसमें कई सारे नोट्स भर कर डाल दें। आप ऐसा भी कर सकते हैं कि जितने दिन या साल आप दोनों ने साथ बिताए हों उतनी पर्चियां इस जार में डालें।

स्कार्फ या पेंडेंट
इस समय मार्केट में बहुत ही खूबसूरत पेंडेंट और स्कार्फ वगैरह मिल रहे हैं। आप कस्टमाइज पेंडेंट या बुकमार्क अपने दोस्त को गिफ्ट कर सकते हैं।

किताब
अगर आपके दोस्त को किताबे पढ़ने का शौक है तो सोचिए मत बल्कि उन्हें कोई नई किताब गिफ्ट कर दीजिए।

बार एसेसरीज
बार एसेसरीज भी तोहफे में देना बहुत अच्छा लगता है। गिलास, ओपनर, व्हिस्की स्टोन या आइस बकेट वगैरह आप खरीद सकते हैं।

ब्लूटूथ स्पीकर
आप अपने दोस्त को ये गिफ्ट भी दे सकते हैं। इसे वो अपनी रोड़ ट्रिप के साथ-साथ कैजुअल ड्राइव पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पासपोर्ट होल्डर
आप कस्टमाइज पासपोर्ट होल्डर भी दे सकते हैं। इससे आप दोनों को ही याद रहेगा कि आपको एक साथ कहीं घूमने जाना है।

जिम बैग
फिट रहने का मन सभी का करता है और इसीलिए आजकल जिम इतने पॉपुलर हो रहे हैं। अगर आपका दोस्त भी जिम जाता है तो आप उन्हें तोहफे में जिम बैग दे सकते हैं।

वाइन की बोतल
दोस्ती के दिन को खास बनाने के लिए आप उन्हें वाइन की बोतल गिफ्ट कर सकते हैं। इंटरनेट से एक वाइन की बोतल ऑर्डर करें और उसे पैक करके अपने दोस्त को गिफ्ट में दे दें।

फोन प्रोजेक्टर
ये भी काफी दिलचस्प तोहफा है। अगर आपके दोस्त को फिल्में बड़ी स्क्रीन पर देखने का शौक है तो आपको उन्हें ये तोहफा देना चाहिए।

मैप या वॉल स्टिकर
जिन लोगों को घूमने-फिरने का ज्यादा शौक होता है डन्हें वर्ल्ड मैप वॉल स्टिकर दे सकते हैं। उसमें कुछ ऐसी जगहों को डॉट करें जहां आपका दोस्ता जाना चाहता है।



Click it and Unblock the Notifications
