Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
स्पेन में अंगूर खाकर होती है नए साल की शुरुआत, जानें अन्य देशों का ट्रेडिशन

नया साल आने वाला है, लोगों ने न्यू ईयर की तैयारी शुरू कर दी है। कोई बाहर घूमने जाने की प्लेनिंग कर रहा है, तो कोई दोस्तों से मिलने का प्लेन बना रहा है। लेकिन इसके अलावा कई लोगों का कुछ ना कुछ न्यू ईयर ट्रेडिशन होता है। इसी तरह हर देश का न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का अपने अलग ट्रेडिशन होता है। इन यूनिक ट्रेडिशन्स के बारे में शायद ही आपको पता होगा। आइए जानते हैं अन्य देशों के न्यू ईयर के यूनिक ट्रेडिशन्स के बारे में, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
फिनलैंड
फिनलैंड में नए साल पर लोग एक रिचुअल करके अपने नए साल को लेकर कयास लगाते हैं। जिसके लिए लोग पिछले हुए टिन को पानी में डुबा देते हैं। इसके बाद मेटल के आकार को लेकर ये गेस करते हैं कि उनका आने वाला साल कैसा जाने वाला है। अगर मेटल पानी में जाकर दिल या रिंग का आकार लेता है, तो इसका मतलाब आपकी शादी हो सकती है। अगर जहाज का आकार लेता है, तो इसका अर्थ आप कही बाहर घूमने जाएंगे। इसी तरह हर आकार का कोई ना कोई अर्थ होता है।
फिलीपींस
फिलीपींस में नए साल पर आपके चारों ओर गोल आकार की चीजें दिखाई देंगी। जो इस बात की ओर इशारा करती हैं कि आने वाला साल सुख और समृद्धि से जुड़ा होता है। इसी तरह लोग नए साल पर पोल्का डॉट की ड्रेस पहनना पसंद करते हैं। कई लोग अपने डाइनिंग टेबल पर बहुत सारे फल रखते हैं। जो वो रात के 12 बजे खाते हैं।
स्पेन
स्पेन में नए साल की शुरूआत करने का एक अनोखा तरीका है। आधी रात को स्पेन में लोग हर स्ट्रोक पर 12 अंगूर खाते हैं। 12 अंगूर का संबंध साल के आने वाले 12 महीनों से होता है। जिसे हर महीने के गुड लक से जोड़ा गया है। स्पेन के बड़े शहरों में लोग मेन स्क्वायर पर इकट्ठा होकर एक साथ अंगूर खाकर अपने नए साल की शुरुआत करते हैं।
डेनमार्क
डेनमार्क में अपने दोस्तों और फैमिली को न्यू ईयर की बधाई देने का एक अलग तरीका है। यहां लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर के दरवाजे पर पुराने प्लेट और गिलास फेंक कर नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। लोगों के मुताबिक ऐसा करने से वहां मौजूद नेगेटिव एनर्जी गायब हो जाती है। जिसके घर के बाहर जितने ज्यादा टूटे बर्तन इकट्ठा होते हैं, उस इंसान को उतना ही ज्यादा अच्छा माना जाता है।
अमेरिका
अमेरिका में नए साल पर बॉल ड्रॉप काफी पुराना और पॉपुलर ट्रेडिशन है। रात 12 बजे लोग अपने-अपने घर में टीवी के सामने फैमिली के साथ बैठकर बॉल ड्रॉप देखते हैं। कई लोग इस ठंड में टाइम्स स्क्वायर की सड़क पर जाकर लाइव बॉल ड्रॉप के देखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
