Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
आइए साल 2022 की आखिरी पार्टी के लिए तैयार हो जाएं, इन तरीकों से करें रॉक
साल 2022 बस अब कुछ दिनों का मेहमान है, इसके जानें से पहले एक जबरदस्त फेयरवेल पार्टी तो बनती है, वो भी तब जब पिछले दो सालों में कोरोना की वजह से लोग घरों के अंदर कैद रहे, लेकिन अब बहुत सारे कलर्स के साथ आपको अच्छी बातों और सपनों के साथ 2023 में एंट्री लेनी है। इसके लिए आपको अपने तरीके से पार्टी को अरेंज करना होगा सेलिब्रेट करना होगा। इस पार्टी में आप आने वाले दोस्तो, कलिग्स के साथ फुल मस्ती करने के साथ अपने ऊपर थोड़ा सा काम करना होगा। जिससे आप पार्टी में सुपर कूल नजर आएं। इसके साथ ही सबकी नजरें आपके स्टाइल पर ही घूम जाएं। मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल तक सब कुछ इस न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट होना चाहिए। आपको न्यू ईयर पार्टी में स्टाइल में आने में हम आपकी मदद करेंगे।

आने वाला नया साल कुछ खास
इस साल, नया साल इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले साल का जश्न कोरोना वायरस के डर से फीका पड़ गया था। जैसा कि सभी को नई आशाएं है आने वाले साल से, कि उनका आने वाला वक्त कल से बेहतर हो। जो उनके सपने हैं वो आने वाले साल में पूरे हो। उनकी हेल्थ प्रॉबलम्स आने वाले साल में दूर हो जाएं। पिछले दो सालों में आप सभी ने जो देखा है, सभी की दुआएं है कि वो आने वाले वक्त में ना हों। ऐसे हालात फ्यूचर में ना देखने पड़े। इसके लिए एक बेहतर ऑप्शन है कि आप घर पर भी नए साल का जश्न मना सकते हैं। अपने परिवार और दोस्तों के साथ। हमने यहां पर उन चीजों की एक लिस्ट तैयार की है जो आप अपने घर पर पार्टी को शानदार बना सकते हैं ताकि वो किसी उत्सव से कम ना पाए।

थीम्ड पार्टी तैयार करें -
अपने करीबी दोस्तों के साथ एक अच्छी थीम पार्टी के बारें में क्या आइडिया है। आप अपने पसंद की कोई भी थीम को चुन कर अपने पार्टी को तैयार कर सकते हैं। नये साल की पार्टी के लिए अगर आपको आइडिया फिर भी समझ नहीं आ रहे हों तो इंटरनेट पर आप अपने मन पसंद की थीम चुन कर उसको अपनी पार्टी थीम बनाकर कमरे को सजाएं। गपशप, खुशी के साथ मजे लें।

कराओके नाइट -
आप अपने न्यू ईयर पार्टी में कराओके नाइट कर सकते हैं। जिसमें आपकी पार्टी में आने वाले सारे गेस्ट खूब मजे करेंगे। आप गीत के बोल ठीक से गा सकते हैं या नहीं। घर पर कराओके नाइट होस्ट करें, उन गानों की लिस्ट तैयार करें जिनसे आपकी और आपके दोस्तों की अच्छी यादें जुड़ी हैं और एक अच्छी इनडोर पार्टी करें।

खुद को स्टाइल करें-
आप अपने आप को पार्टी की थीम से हिसाब से लुक करें। जिस तरह से पार्टी की थीम हो उसी हिसाब से खुद को भी सजाएं। अपने हेयर स्टाइल के लिए हाफ-अप, हाफ-डाउन हेयरडू को बना सकती हैं। आप सिंगर दुआ लीपा और मॉडल गिगी हदीद से लेकर बेला हदीद तक के हेयर डू को देख सकती हैं और उनमें से कोई भी चुनकर अपने न्यू ईयर बैश पार्टी के लिए बना सकती हैं।

अपनी पार्टी में कई इन डोर गेम को कर सकती हैं शामिल
न्यू ईयर पार्टी में आप घर पर ही कई इन डोर गेम खेल सकती है। इनमें अपने करीबी लोगों के बारें में जानने से लेकर अंताक्षरी, व इसके साथ ही ट्रूथ और डेयर जैसे गेम खेल सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
