Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Safety Tips: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से हुई दो की मौत, आसमान से बिजली गिरने पर क्या करे?
lightning Strike Safety Tips : मानसून के दस्तक के साथ ही देशभर में कई इलाकों में बारिश भी शुरू हो चुकी है। बारिश के वजह से आकाशीय बिजली गिरने से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
बारिश के मौसम में अक्सर आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने का खतरा रहता है। बारिश में बिजली गिरने की आए दिन इस तरह की खबरें सुनने को मिलती है। वैसे तो आकाशीय बिजली कहकर नहीं गिरती, लेकिन थोड़ी सी सावधानी से इसके कहर से बचा जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि आकाशीय बिजली क्या होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

30-30 नियम से समझे
बिजली के खतरे का निर्धारण करने के लिए 30-30 का एक सरल और प्रभावी नियम है। जिससे आप आकाशीय बिजली या वज्रपात से बच सकते हैं।
पहला 30 सेकंड : यदि आप बिजली चमकते हुए देखते हैं, तो तुरंत इसकी गर्जना सुनने के लिए गिनती शुरू करें। यदि बिजली चमकने और गरजने के बीच का अंतर 30 सेकंड या उससे कम है, तो मतलब बिजली आपके 10 किलोमीटर के अंदर है और यह खतरे का संकेत है। ऐसे में तुरंत सुरक्षित स्थान पर बैठ जाएं।
दूसरा 30 मिनट : अगर आप कहीं बाहर है या घर में है और बिजली कड़क रही है लेकिन आपको गरजने की आवाज नहीं सुनाई दे रही है, तब भी आपको 30 मिनट तक सुरक्षित स्थान पर रुकना चाहिए। गरजने की आखिरी आवाज सुनने के बाद भी बिजली गिरने का खतरा बना रहता है, इसलिए 30 मिनट तक इंतजार करना आवश्यक है।
वज्रपात से कैसे बचें
- जब बिजली कड़कती है तो घर के अंदर भी सुरक्षात्मक नजरिए से बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें, तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- खिड़कियां व दरवाजे बंद कर दें बरामदे और छत से दूर रहें।
- इसके अलावा ऐसी वस्तुएं जो बिजली के सुचालक हैं उनसे भी दूर रहना चाहिए।
- धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वाश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहना चाहिए। इसी तरह जब आप घर के बाहर हैं तो तब भी आपको इनसे दूर रहना चाहिए।
- सफर के दौरान अपने वाहनों में शीशे चढ़ा कर रखें, खुली छत वाले वाहन में सवारी न करें।
- बिजली तथा टेलीफोन के खम्भों से दूर रहें।
- पानी के भीतर न रहें, पूल, झील तथा छोटी नाव से तुरंत बाहर निकल जाएं।
क्या नहीं करना चाहिए?
- पेड़ आकाशीय बिजली को आकर्षित करते हैं।
- बिजली चमकते समय वृक्ष के नीचे न खड़े रहें, ऊंची इमारतों वाले क्षेत्र में आश्रय न लें।
- समूह में खड़े होने के बजाय अलग- अलग हो जाएं।
- नल से बहते पानी का इस्तेमाल न करें।
बिजली गिरने पर क्या करें?
अगर कोई व्यक्ति बिजली गिरने की चपेट में आ गया है, तो व्यक्ति को सीपीआर यानि कृत्रिम सांस देनी चाहिए। साथ ही व्यक्ति को इमरजेंसी फर्स्ट एड मेडिकल की सुविधा मुहैया करवाएं।



Click it and Unblock the Notifications
