Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की टाइम पत्रिका के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुने गये, जानें इनके बारें में
वलोडिमिर ज़ेलेंस्की 2022 के लिए टाइम पत्रिका के "पर्सन ऑफ द ईयर" हैं। रूसी सेना के शहर से पीछे हटने के बाद टाइम पत्रिका खेरसॉन की यात्रा पर उनके साथ गई थी। टाइम ने यूक्रेन के झंडे के नीले और पीले रंग से घिरे ज़ेलेंस्की के साथ अपने फ्रंट कवर की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने पर्सन ऑफ द ईयर की घोषणा की। टाइम ने पूरे रूस के आक्रमण के दौरान ज़ेलेंस्की के अपने देश के नेतृत्व का उल्लेख किया, जो इस साल फरवरी में शुरू हुआ था।

वलोडिमिर ज़ेलेंस्की कौन है?
राजनीति में प्रवेश करने से पहले, 44 साल के ज़ेलेंस्की एक लोकप्रिय कॉमेडियन थे, जिन्होंने "सर्वेंट ऑफ़ द पीपल" में यूक्रेनी राष्ट्रपति की भूमिका निभाई थी। अब यूक्रेन के राज्य प्रमुख हैं। उनका जन्म मीड यूक्रेन के औद्योगिक शहर क्रीवी रिह में हुआ था और उनका पालन-पोषण एक "साधारण सोवियत यहूदी परिवार" में हुआ था। लेकिन उनके नेतृत्व में तीन साल से भी कम समय में, ज़ेलेंस्की का नाम पूरी दुनिया में सुर्खियों आ गया, क्योंकि रूसी सेना ने यूक्रेन में प्रवेश कर लिया था।
ज़ेलेंस्की ने 2000 में कीव नेशनल इकनॉमिक यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री के साथ स्नातक किया। लेकिन जल्द ही उन्होंने कॉमेडी कॉन्सर्ट में भाग लेना और टेलीविजन पर दिखना शुरू कर दिया। उन्होंने एक प्रोडक्शन कंपनी की सह-स्थापना की और 2015 में प्रीमियर हुई एक हिट सरकास्टिक टेलीविजन सीरीज "सर्वेंट ऑफ द पीपल" पर यूक्रेन के राष्ट्रपति के रूप में अपनी भूमिका से प्रसिद्धि पाई।

वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बारे में टाइम क्या कहता है
टाइम के रिपोर्टर साइमन शस्टर ने देखा कि जब रूस ने आक्रमण किया तो ज़ेलेंस्की ने विदेश भागने से इनकार कर दिया। वो जमीन पर बने रहे और अपने सैनिकों के साथ-साथ यूक्रेनी लोगों के मनोबल को बढ़ाने के लिए बॉर्डर एरिया में अत्यधिक जोखिम भरा दौरा किया।
शस्टर ने लिखा, "एक युद्धकालीन नेता के रूप में ज़ेलेंस्की की सफलता इस फैक्ट पर निर्भर करती है कि साहस का कोई नाम और रंग नही होता। ये आक्रमण के पहले दिनों में यूक्रेन के राजनीतिक नेतृत्व के माध्यम से फैल गया, जैसा कि सभी ने महसूस किया कि राष्ट्रपति चारों ओर फंस गए थे,"

वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बारे में टाइम क्या कहता है
ज़ेलेंस्की एडाप्टेपल थे, उन्हें दबाव में अपनी हिम्मत नहीं खोने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। वो जानते थे कि भीड़ को कैसे पढ़ना है और उसके मूड और उम्मीदों पर प्रतिक्रिया कैसे करनी है। अब उनका दर्शक संसार था। वो उन्हें निराश नहीं करने के लिए दृढ़ थे, "शस्टर ने लिखा।
रूस के अटैक से कुछ समय पहले उनके भाषण के लिए उनकी व्यापक रूप से प्रशंसा की गई थी, जिसमें रूसी नागरिकों से युद्ध को रोकने में मदद करने की अपील की गई थी। उन्होंने कहा, "इससे सबसे ज्यादा नुकसान किसे होगा? इसे कौन रोक सकता है? जैसे-जैसे संघर्ष बढ़ता गया, ज़ेलेंस्की के सोशल मीडिया के मास यूज ने उनके राष्ट्र को प्रेरित करने में मदद की। उन्होंने राजधानी कीव में पहचानने योग्य इमारतों के बाहर क्लिप को फिल्माया।
उन्होंने कहा कि मैं यहां हूं। हम हथियार नहीं डाल रहे हैं," उन्होंने 19 मिलियन से अधिक बार चलाए गए एक ट्विटर वीडियो में कहा। "बस इतना ही। बस इतना ही मैं आपको बताना चाहता था। यूक्रेन की शान है।



Click it and Unblock the Notifications
