Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Shubhanshu Shukla Wife : शुभांशु शुक्ला की सफलता की असली हीरो हैं उनकी पत्नी, जानिए एजुकेशन और प्रोफेशन
Shubhanshu Shukla's Wife : भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज देशभर के लिए गर्व का विषय हैं। लेकिन हर कामयाब पुरुष के पीछे एक मजबूत स्त्री का हाथ होता है, और शुभांशु की जिंदगी में यह भूमिका निभाई है उनकी पत्नी डॉ. कामना मिश्रा शुक्ला ने।
उनकी कहानी सिर्फ एक प्रेम कथा नहीं, बल्कि समर्पण, दोस्ती और प्रेरणा का एक खूबसूरत उदाहरण भी है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं शुंभांशु शुक्ला की पत्नी कामना मिश्रा और वो क्या करती हैं?

बचपन की दोस्ती बनी जीवनसाथी
कामना और शुभांशु की मुलाकात लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में हुई थी। कक्षा 3 से दोनों साथ पढ़ते आ रहे हैं। बचपन में शुरू हुई यह दोस्ती वक्त के साथ गहराती गई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। कामना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुभांशु का पहला प्यार हमेशा से आसमान रहा है और वह शुरू से ही फाइटर पायलट बनने का सपना देखा करते थे।
शिक्षा और पेशा
डॉ. कामना मिश्रा पेशे से एक डेंटिस्ट (दंत चिकित्सक) हैं। उन्होंने दंत चिकित्सा में डिग्री हासिल की है और अपनी फील्ड में अच्छी प्रतिष्ठा रखती हैं। भले ही वह विज्ञान और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हों, लेकिन अपने पति के मिशन और उनके अंतरिक्ष से जुड़ी जिज्ञासाओं में भी उनका बराबर का साथ रहा है। उन्होंने हर कदम पर शुभांशु का मनोबल बढ़ाया और उनके सपनों को अपना बनाया।
परिवार और निजी जीवन
शुभांशु और कामना की शादी पारिवारिक सहमति से हुई थी। दोनों के एक छह साल के बेटे कियाश हैं। अंतरिक्ष यात्रा के दौरान जब शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर थे, उस समय कामना अपने बेटे के साथ ह्यूस्टन में मौजूद थीं। जैसे ही शुभांशु धरती पर सुरक्षित लौटे, कामना ने मीडिया से बातचीत में कहा, "जैसा कि शुभांशु सुरक्षित लौट आये हैं, अब हमारा पूरा ध्यान उनके पुनर्वास पर है, ताकि वह फिर से धरती के माहौल में ढल सकें। यह हमारे लिए किसी उत्सव से कम नहीं है।"
शुभांशु की उपलब्धियों में उनका साथ
शुभांशु शुक्ला, जिनका जन्म 10 अक्टूबर 1985 को लखनऊ में हुआ था, एक अनुभवी फाइटर और टेस्ट पायलट हैं। वह 2006 में वायुसेना में शामिल हुए और कई महत्वपूर्ण मिशनों का हिस्सा रहे हैं। एक्सिओम-4 (Ax-4) मिशन के तहत वह 18 दिन अंतरिक्ष में रहकर इतिहास रचकर लौटे हैं। उनकी इस लंबी यात्रा में कामना न केवल पत्नी की भूमिका में रहीं, बल्कि एक मजबूत साथी, प्रेरणास्रोत और सहायक भी साबित हुईं। अंतरिक्ष में जाने से पहले शुभांशु ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी को समर्पित एक भावुक संदेश लिखा था, जो वायरल हो गया था। इससे साफ झलकता है कि वह अपनी सफलता का श्रेय कामना को भी देते हैं।
परिवार और संपत्ति
शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी हैं, जबकि उनकी मां आशा शुक्ला गृहिणी हैं। वह अपने माता-पिता की तीन संतानों में सबसे छोटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभांशु की कुल संपत्ति $5 से $8 मिलियन (लगभग ₹40 से ₹65 करोड़) के बीच आंकी गई है।



Click it and Unblock the Notifications
