Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी को लेकर हेमा मालिनी ने लिया बड़ा फैसला, सनी देओल से कर डाली इतनी बड़ी डिमांड!

Hema Malini on Dharmendra Property: हेमा मालिनी ने हाल ही में धर्मेंद्र के निधन के बाद प्रेयर मीट रखी थी और इसमें स्टार्स और राजनेता शामिल हुए थे। लेकिन इस वक्त एक खबर धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी को लेकर सामने आई है जिसमें पता चला है कि वो सभी बच्चों में बराबर प्रॉपर्टी बांटकर गए हैं।
लेकिन हेमा मालिनी ने इसको लेने से इंकार कर दिया है और सनी देओल से एक बड़ी मांग कर डाली है। जी हां, गृहशोभा मैगजीन ने अपनी एक रिपोर्ट में धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी और हेमा मालिनी को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिनपर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।
Kick 2: सलमान खान को टक्कर देंगे अक्षय खन्ना? सोशल मीडिया पर लोगों ने शुरु की बहस
सभी जानते हैं कि हेमा मालिनी और देओल परिवार के बीच मतभेद हैं ये सभी एक साथ कभी नहीं आते हैं। ना ही किसी की मौत पर और ना ही शादियों में।
हेमा मालिनी ने क्या कहा?
गृहशोभा मैगजीन ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसमें दावा किया गया है कि हेमा मालिनी ने सनी देओल से हमेशा साथ देने का वादा लिया है। इस रिपोर्ट की माने तो धर्मेंद्र ने सभी बच्चों को प्रॉपर्टी में बराबर का हिस्सा दिया है। लेकिन हेमा मालिनी ने ये प्रॉपर्टी और पैसा लेने से पूरी तरह इंकार कर दिया है। दावा ये भी है कि धरम जी के निधन के बाद सनी देओल लगातार हेमा मालिनी के टच में थे। हेमा मालिनी ने सनी देओल से कहा कि, प्यार के अलावा धरम जी से उन्होने कोई उम्मीद कभी नहीं रखी। वो हमेशा मेरे साथ रहे थे जब मुझे उनकी जरूरत थी। इसलिए मैं चाहती हूं कि उनके जाने के बाद देओल परिवार मेरे साथ हमेशा रहे। हेमा ने सनी देओल से सिर्फ यही वादा लिया है।
हालांकि इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। फिल्मीबीट इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। सभी जानते हैं कि धर्मेंद्र के निधन के दौरान भी देओल परिवार और हेमा एक साथ नहीं नजर आए थे। देओल परिवार ने धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में भी हेमा मालिनी को नहीं बुलाया था। देखिए ये वीडियो जो कि गृहशोभा ने साझा किया है..
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
