Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
Priyanka Gandhi के बेटे रेहान ने की गर्लफ्रेंड संग सगाई? 7 साल से कर रहे थे डेट,कौन हैं वाड्रा फैमिली की बहू?
Priyanka Gandhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। NEWS 18 की खबर के मुताबिक रेहान ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 7 साल से रिलेशनशिप में हैं, दोनों की फैमिली को भी इस रिश्ते से कोई एतराज नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक अवीवा बेग दिल्ली की निवासी हैं और दोनों के परिवारवालों के भी बीच काफी घनिष्ठा है।
हालांकि वाड्रा या गांधी परिवार की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन उन्हें कई बार गांधी परिवार की फैमिली मीटिंग में देखा गया है। वो एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, उनके पिता का नाम इमरान बेग है और वो भी राबर्ट वाड्रा की तरह बड़े कारोबारी हैं, उनकी माता का नाम नंदिता बेग है और वो जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं।

अवीवा बेग रेहान देखने में काफी ग्लैमरस हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की है और इन दिनों वो प्रोफेशनल फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं।
Priyanka Gandhi के बेटे रेहान वाड्रा की उम्र 25 साल
आपको बता दें कि रेहान वाड्रा की उम्र 25 साल है और वो अक्सर रैलियों में अपनी मां प्रियंका गांधी और मामा राहुल गांधी के साथ दिखाई पड़ते हैं। 29 अगस्त, 2000 को जन्मे रेहान की पढ़ाई दिल्ली, देहरादून और लंदन में हुई है। वो पेशे से इंस्टॉलेशन और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं। उनके पास कमर्शियल फोटोग्राफी की ट्रेनिंग भी है।
क्या करते हैं Priyanka Gandhi के बेटे Rehan Vadra?
दो साल पहले उन्होंने 'डार्क परसेप्शन' नाम से अपनी प्रदर्शनी आयोजित की थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। वो क्रिएटिव वर्क में रूचि रखते हैं। रेहान की एक बहन हैं जिनका नाम मिराया वाड्रा है। रेहान वैसे तो अभी सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वो ही गांधी परिवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। मालूम हो कि वायनाड लोकसभा सीट से एमपी प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने हाल ही में अपना सरनेम 'वाड्रा' हटाकर 'गांधी' रखा है, जो कि चर्चा का विषय बना था।

रॉबर्ट वाड्रा और Priyanka Gandhi ने किया प्रेम विवाह
प्रियंका और रॉबर्ट ने 18 फरवरी 1997 को शादी की थी। दोनों को शादी से दो बच्चे हैं। रॉबर्ट वाड्रा का जन्म 18 अप्रैल 1969 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। उनके पिता नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRI) थे । रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी की मुलाकात एक इवेंट में किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। रॉबर्ट वाड्रा रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में सक्रिय हैं। प्रियंका गांधी के पास लगभग ₹12 करोड़ की संपत्ति है तो वहीं रॉबर्ट वाड्रा ₹65 करोड़ की संपत्ति के मालिक है।

रॉबर्ट वाड्रा फिलहाल राजनीति से दूर
हालांकि रॉबर्ट वाड्रा का सीधा राजनीतिक से जुड़ाव नहीं है लेकिन समय-समय पर उनके राजनीति में आने की अटकलें लगती रही हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कई बार कहा है कि 'अगर देश सेवा का अवसर मिला तो वह उस पर विचार कर सकते हैं', फिलहाल वह राजनीति से अभी दूर ही हैं।
Credit: Oneindia



Click it and Unblock the Notifications
