Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वो लगातार उसका रेप करता रहा है और उसे वो चुप रहकर सहती रही..
ये सब दोस्तों के साथ सामान्य मुलाकात के साथ ही शुरु हुआ था। वो उसके दोस्त का दोस्त था और पहली बार उससे उसकी मुलाकात यूनिवर्सिटी के कैंपस में हुई थी। वो लंबा, चौड़ा, गोरा और हैंडसम दिखता था। पहली बार में उसे उससे प्यार नहीं हुआ था और फिर अचानक से दोनों में दोस्ती हो गई और दोनों एक-दूसरे से बातें करने लगे।
घंटों तक फोन पर दोनों एक-दूसरे से बातें करते रहते थे और फिर दोनों ने मिलना शुरु किया। वो दूसरे शहर में पड़ती थी तो जब कभी भी वो अपने घर आती थी तो उससे भी मिल लिया करती थी। एक दिन उसने लड़की को प्रप्रोज़ कर दिया और उसे लड़के को ना करने का कोई कारण सूझा ही नहीं तो उसने हां कर दी।
इसकी वजह से कोई हर पल मरता रहे।

वो शादी के सजने संजोने लगी..
सबसे अच्छी बात ये थी कि लड़के का कद काफी अच्छा था और लड़की हमेशा से ही अपने जीवनसाथी में ये गुण चाहती थी। दोनों के फ्रेंड सर्कल में ये खबर आग की तरह फैल गई और सभी उस लड़की से नफरत सी करने लगे। उसे पता ही नहीं था कि उसने बाकी सब लोगों के साथ क्या किया है और अचानक से एक चंचल लड़की से वो बुरी और चरित्रहीन कैसे बन गई। इस सबके बावजूद वो अपने प्यार के साथ खुश थी। वो उसके साथ शादी के सपने संजोने लगी थी क्योंकि वो जानती थी कि उसके माता-पिता दोनों की शादी के लिए इंकार नहीं करेंगें और उन्हें गैर जाति में भी शादी करवाने से ऐतराज़ नहीं होगा।

लड़का एक रुपए खर्च नहीं करता
दोनों साथ में शॉपिंग पर जाते और वो अपनी सारी पॉकेट मनी और ट्यूशन पढ़ाकर मेहनत से कमाया हुआ सारा पैसा उस पर खर्च कर देती। उसने कभी इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया कि वो लड़का कभी एक फूटी कौड़ी तक खर्च नहीं करता था।

वो खुश हो गई..
एक दिन उस लड़के ने कहा कि उसने इस सबके बारे में अपनी मां से बात की है और वो इस रिश्ते से खुश हैं। यहां तक कि उसने अपनी मां को उसकी तस्वीरें तक दिखाई हैं और उन्हें लड़की बहुत पसंद है। ये सब जानकर लड़की को बहुत खुशी और एक उम्मीद भी मन में जागने लगी। दोनों ने दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनाया।

दोनों साथ रुके
लड़के ने उससे एक ही कमरे में साथ ठहरने की बात कहीं और वो खुशी-खुशी राज़ी भी हो गई। उसे लगा कि दोनों रातभर बातें करेंगें, हंसी-मज़ाक और ढेर सारी मस्ती करेंगें लेकिन उसे ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है।

उसने उसे किस कर दिया...
दोनों एकसाथ बातें कर रहे थे कि अचानक लड़के ने उसे किस कर दिया। इस सबसे वो थोड़ा चौंक गई और शर्माने लगी। दोनों ने कई बार एक-दूसरे को किस किया और इसके बाद पूरे जोश से लड़का उसके शरीर के अंगों को छूने लगा। इस सबसे वो बहुत डर गई और उसे छोड़ने के लिए कहा। कुछ समय के लिए वो रूका और फिर उसे अपने गले लगा लिया।

वो नहीं रुका...
उसे लगा कि ये सब ठीक है और जो कुछ भी हुआ वो भावनाओं में बह कर हुआ और इसमें उसकी कोई गलती नहीं थी। लड़के ने दोबारा किस करना शुरु किया और इस बार वो रूका नहीं। लड़की दर्द से कराहती रही लेकिन वो रूका नहीं। वो रोती हुई ही सो गई और अगली सुबह लड़के ने अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी।

उसने उसे माफ कर दिया।
उसे समझ ही नहीं आया कि इस सबके लिए वो क्या कहे। वो तो बस चुप थी लेकिन उसे इस बात का डर था कि अगर उसने रिएक्ट किया तो वो उसे हमेशा के लिए खो देगी। अगर वो सच्चे दिल से उससे माफी मांग रहा है तो ऐसा दोबारा नहीं होगा लेकिन वो गलत थी, ऐसा होना कभी नहीं रूका। जब कभी भी वो उसको ऐसा कुछ करने के लिए रोकती तो वो लड़की को फोन उठाना और उससे बात करना बंद कर देता था। अब उसे अकेलेपन और उससे दूर जाने का डर सताने लगा था।

उसकी खुशी के लिए
उसे लगा कि शायद इसी तरह से रिलेशनशिप चलते हैं और इसी तरह आपको अपने पार्टनर को खुश रखना पड़ता लेकिन वो ये भूल गई थी कि इस सब में उसकी खुशी तो कहीं भी नहीं है और वो उसे खुश रखने के लिए कुछ भी नहीं कर रहा।

लड़की की गलती
मैं उस लड़के को जानवर नहीं कहूंगीं लेकिन हां वो लड़की पूरी तरह से गलत थी जो उसने उस लड़के को अपनी शरीर का इस्तेमाल करने दिया। वो गलत थी जो उसे लगा कि वो इंसान उसे हर बुरी चीज़ से बचाएगा लेकिन शायद उसकी गलती बस इतनी थी कि उसे पता ही नहीं था कि रिलेशनशिप चलता कैसे है।

किसी और से कर ली शादी
आज उसकी शादी हो चुकी है और उसने अपने अतीत के बारे में अपने पति को सब कुछ बता दिया। इस बात को चार साल हो चुके हैं और आज दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। आज दोनों छोटी-छोटी बातों पर लड़ते-झगड़ते हैं लेकिन उसके पति ने कभी भी उसके अतीत को लेकर कोई सवाल नहीं किया और ना ही कभी झगड़ा किया।
उसके अतीत से जुड़ा वो लड़का आज भी लड़कियों के पीछे भागता रहता है क्योंकि अब कोई अच्छी लड़की तो उससे शादी करेगी नहीं।

दोनों की हो सहमति
आजकल रिलेशनशिप में शारीरिक संबंध बनाना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन ये दोनों की सहमति ये हो तो बेहतर है। संबंध ऐसा नहीं होना चाहिए कि



Click it and Unblock the Notifications
