Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शादी के 2 साल बाद मेरे पति ने मुझसे शारीरिक संबंध नहीं बनाए और फिर मालूम चला कि..
मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं कहां से बात शुरु करूं और किसी और की पर्सनल कहानी आपको कैसे बताऊं लेकिन हां मुझे लगता है कि इस कहानी को पढ़कर आपको समझ आएगा कि आदमी कितने क्रूर हो सकते हैं।
उसकी पहली रात पर ही उसके पति ने उससे कहा कि हम शादी के 2 साल बाद बच्चों के बारे में सोचेंगें और उससे पहले हमें शारीरिक संबंध बनाने की जरूरत नहीं है। साथ ही उसने ये बात सबसे छिपाने के लिए कहा और यकीन मानिए उस लड़की ने ये बात ना तो अपने परिवार को बताई और ना ही अपने किसी दोस्त से इस विषय पर बात की।

सबसे दूर कर दिया
उस शख्स ने अपनी पत्नी को आगे पढ़ने या काम करने की अनुमति नहीं दी। यहां तक कि उसने उसे अपने दोस्तों और फिर परिवार तक से दूर कर दिया। लड़की के परिवार की सोच बहुत रूढिवादी थी और उन्हें लगता था कि अगर वो अपनी बेटी के निजी मामलों में दखल देंगें तो वो खुश नहीं रह पाएगी।

जब बच्चें के लिए कहा..
जब उसने 2 साल के बाद उसने अपने पति से बच्चे के लिए कहा और उसके साथ ये सब करने की वजह भी पूछी। उसने इस विषय को नज़रअंदाज़ कर दिया और उसे अपने माता-पिता के पास घर का काम करने के लिए छोड़ दिया। उसके संयुक्त परिवार मे 15 सदस्य थे और कोई भी घर के कामों में उसकी मदद नहीं करता था। यहां तक कि ससुराल वाले उसे अपने मां-बाप के घर से पैसे लेकर आने के लिए परेशान करते थे।

उसका पति समलैंगिग था
एक दिन उसने अपने पति की फेसबुक चैट पढ़ लीं और उसकी कुछ तस्वीरें देखीं। ये सब देखकर तो वो जैसे चौंक ही गई कि उसका पति ‘गे' है। उसने इस सबके बारे में अपने पति और उसके माता-पिता से पूछा। उन्होंने कहा कि अगर उनका बेटा गे है तो इसमें क्या दिक्कत है और सेक्स के लिए उसका इतना उतावला होना बेकार है।

फिर हुआ ये..
सबने उसे एक अच्छी लड़की की तरह अपने पति का साथ देने की सलाह दी। जब लड़की के घरवालों को ये सब पता चला तो उन्होंने लड़के और उसके घरवालों पर तलाक के लिए दबाव बनाया लेकिन वो लोग तलाक के कागज़ातों पर साइन करने के लिए तैयार ही नहीं थे साथ ही उन लोगों ने लड़की के सारे शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी ले लिए ताकि वो कहीं नौकरी ना कर पाए।

अब कोर्ट के लगा रही चक्कर
अब मेरी दोस्त हर महीने कोर्ट जाती है लेकिन कुछ नहीं होता। उसे तलाक की अर्जी दायर किए हुए एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया है।



Click it and Unblock the Notifications
