Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्यों सेक्स करते समय नारियल तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
नारियल तेल के फायदों के बारे में तो आप सभी जानते हैं। बालों से लेकर त्वचा के पोषण में इसका अहम रोल है। लेकिन कुछ लोग नारियल तेल का इस्तेमाल सेक्स करते समय लुब्रिकेंट के रूप में करते हैं।
अगर आप सोचते हैं कि सेक्स करते समय नारियल तेल का इस्तेमाल करना पूरी तरह नेचुरल है और इससे कोई नुकसान नहीं है तो आप पूरी तरह गलत है। आइये जानते हैं कि नारियल तेल का इस्तेमाल सेक्स करते समय क्यों नहीं करना चाहिये।

फैक्ट 1 :
कुछ लोगों को नारियल तेल से एलर्जी होती है और अगर ऐसे लोग अपने प्राइवेट पार्ट्स में इस तेल का उपयोग करते हैं तो एलर्जी काफी बढ़ जाती है और इन्फेक्शन बढ़ सकता है। कोकोनट ऑयल में ऐसे गुण होते हैं जिससे ये त्वचा के रोमछिद्रों का बंद कर देते हैं जिस वजह से इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है।

फैक्ट 2 :
यह आप सभी जानते हैं कि नारियल तेल में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जिससे ये बैक्टीरिया को ख़त्म कर देते हैं। आपको बता दें कि वजाइना के आस पास कुछ अच्छे बैक्टीरिया भी होते हैं और ऐसे में जब आप नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं तो ये अच्छे बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं।

फैक्ट 3 :
जाड़ों के दिनों में आपने ध्यान दिया होगा कि नारियल तेल जम जाता है। अब सोचिये कि इसी तेल को अगर आप लुब्रिकेंट की तरह इस्तेमाल कर रही हैं तो ये भी ठंडा होने पर वजाइना के अंदर एक लेयर बना सकता है। जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

फैक्ट 4:
आपको बता दें कि ऑयल के इस्तेमाल करने से लेटेक्स कंडोम ठीक से परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। इसी तरह आप आयल लगाकर सेक्स टॉयज का इस्तेमाल भी नहीं कर सकती

नोट:
अगर आप ने अब तक नारियल तेल का ही इस्तेमाल किया है तो कोई बात नहीं लेकिन आगे से ऐसा बिल्कुल न करें। इसकी जगह पर आप वाटर बेस्ड लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
