Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Parenting Tips: छोटे बच्चे की डाइट में हींग शामिल करने के फायदे और नुकसान

छोटे बच्चे बहुत ज्यादा सेंसिटिव होते हैं। ऐसे में उनकी डाइट में धीरे-धीरे कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो बच्चों को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करने के साथ उनके विकास में भी कान आता है। ऐसे में बच्चों की सेहत के लिए हींग भी बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। बच्चों के लिए हींग का सेवन बहुत सुरक्षित होता है। हींग के सेवन से बच्चे के पेट की कई समस्याएं दूर होती है। बच्चे के एक साल का होने के बाद ही उनकी डाइट में हींग को शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते हैं बच्चों के लिए हींग कितनी फायदेमंद है, और इसके क्या नुकसान है।
बच्चों के लिए हींग के फायदे
1 - पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
बच्चे के पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में हींग बहुत फायदेमंद है। बच्चे के पेट में गैस बनने की समस्या से लेकर पेट से संबंधित कई परेशानियों को दूर करने में कारगर साबित हुआ है। हींग बच्चों के पाचन क्रिया को तंदुरुस्त रखने में भी मदद करता है।
2 - इम्यून सिस्टम को करें स्ट्रॉन्ग
हींग के सेवन से बच्चे का इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है। हींग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व बच्चों के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार हैं। इतना ही नहीं बच्चे की बॉडी में होने वाली कई समस्याओं से भी निजात दिलाने में मदद करता है।
3 - निमोनिया से करें बचाव
अगर छोटे बच्चे की डाइट में हींग शामिल किया जाता है, तो बच्चे को निमोनिया की बीमारी से बचाया जा सकता है। हींग में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण निमोनिया के कारण उत्पन्न होने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, साथ ही निमोनिया के इलाज में भी कारगर साबित होता हैं।
4 - सांस संबंधी बीमारी को करें दूर
हींग बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसकेसेवन से बच्चों में सांस संबंधित कई बीमारियां दूर होती हैं। हींग में एंटी एलर्जी और एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो बच्चों में खांसी की समस्या को दूर करने का काम करता है। बल्कि सांस संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है। अस्थमा की समस्या से जुझ रहे बच्चे के लिए भी हींग काफी फायदेमंद है।
बच्चों के लिए हींग के नुकसान
1. हींग कितनी मात्रा में बच्चे को देना है, इसका खास ख्याल रखना जरूरी है। बच्चे की डाइट में हींग शामिल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
2. अगर शुरुआत में ही बच्चे की डाइट में हींग शामिल करने पर बच्चे को किसी भी तरह की एलर्जी होती है, तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं। हो सके तो बच्चे को हींग देना बंद कर दें।
3. अगर बच्चा पहले से ही किसी बीमारी से ग्रस्त है, या फिर उसकी पहले से कोई दवाई चल रही है, तो आप अपने बच्चे को हींग का सेवन करवाने से बचें। इससे बच्चे के सेहत पर गलत असर पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
