Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
प्रीमेच्योर बच्चे पड़ते हैं ज्यादा बीमार

एक शोध में सामने आया है कि समय से कुछ सप्ताह से पहले पैदा होने वाले बच्चों को बाकियों की तुलना में अधिक स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलें आती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इससे उस धारणा को चुनौती मिलती है कि 37 सप्ताह के बाद पैदा होने वाले सभी बच्चों की जिंदगी बाकी बच्चों की ही तरह होती है।
खराब सेहत का प्रमाण
एक अध्ययन में पांच साल से कम उम्र के 14,000 बच्चों को लिया गया। इस अध्ययन में इन बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी विवरणों को देखा गया जैसे कि कब और कितनी बार वह अस्पताल में भर्ती हुए और क्या उन्हें अस्थमा जैसी बीमारियां हुईं। इससे पहले के अध्ययनों में 32 सप्ताह से पूर्व जन्में बच्चों पर केंद्रित किया गया। समय पूर्व बच्चों का वजन निर्धारित मानक से कम होता है, इस वजह से उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। वे अधिक बीमार पड़ते हैं और मौसम में जरा सा भी उतार-चढ़ाव होते ही बीमार पड़ जाते हैं।
ध्यान देना जरुरी
इस अध्ययन में सामने आया है कि इसके बाद जन्में बच्चों पर भी ध्यान देना आवश्यक है। इसमें पाया गया कि 39 सप्ताह से पहले पैदा हुए बच्चों को पांच साल तक की उम्र तक अधिक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जितनी जल्दी बच्चों का जनम होता है, उतनी ही अधिक समस्या। उदाहराण के तौर पर समय पर जन्में 15 प्रतिशत बच्चों को अस्थमा जैसी बीमारी होती है लेकिन कुछ ही सप्ताह पहले पैदा हुए बच्चों में यह आंकड़ा 17 प्रतिशत पहुंच जाता है। उनके अस्पताल जाने की संभावना भी अधिक होती है।



Click it and Unblock the Notifications