Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
बच्चों के लिए गाय के दूध के तीन लाभ
हम सब गाय का दूध पीकर बड़े हुए हैं। पर हमने पहली बार यह कब पीया? कई माएं अपने बच्चे का परिचय गाय के दूध से करवा देती हैं। पर सवाल यह उठता है कि कब?
एक बात तय है कि बच्चों को अपने पहले जन्मदिन के पहले गाय का दूध नहीं देना चाहिए। यह ऐसी चीज़ है जिससे सारे एक्सपर्ट सहमती रखते हैं। तब तक आपका बच्चा स्तनपान या फिर बच्चों के लिए बने खाने पर रह सकता है। जब आपका बच्चा छे महीने का हो जाए तो आप थोड़े से गाय के दूध का इस्तमाल उसके खाना बंनाने में कर सकती हैं!
गाय का दूध ज़रूरी पोषक तत्व का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह शरीर की ताकत को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, विटामिन और ज़िंक होते हैं जो आपके बच्चे के समस्त विकास में मदद करते हैं। गाय के दूध के मुख्य लाभ हैं:

हड्डी को मजबूत करते हैं:
गाय के दूध में कैल्शियम भरपूर होता है। यह आपके बच्चे के दांत और हड्डियां मजबूत करता है। कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्व के ज़्यादा मात्रा में होने से यह बच्चों में मांसपेशियों का नियंत्रण और बच्चे की गतिविधि को बढ़ाता है।
इसमें ज़रुरत भर विटामिन होते हैं:
गाय के दूध में काफी मात्रा में विटामिन ए, विटामिन डी और फॉस्फोरस होता है। यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। यह जीवन में बाद में उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक और कैंसर की संभावना को कम करता है।
विकास के लिए इसमें प्रोट्रिन होते हैं:
आपके बच्चे को विकास के लिए प्रोटीन की ज़रुरत होती है। यह आप उसे गाय के दूध के माध्यम से दे सकते हैं। गाय के दूध में कार्बोहायड्रेट भी होता है जो आपके बच्चे को दिनभर चुस्त रखता है।
कितना गाय का दूध बच्चों के लिए सही रहता है?
1. कभी भी अपने बच्चे को बहुत ज़्यादा गाय का दूध न दें। इससे वह कुछ केस में अनैमिक हो सकता है। इसलिए दूध की मात्रा नियंत्रण में रखें। आप हर दिन 16 आउन्स दूध से शुरू कर सकती हैं। धीरे धीरे इसे 2 साल के बच्चे के लिए 24 आउन्स कर दें।
2. दूध आपके बच्चे के लिए ज़रूरी तो है ही पर यह उसके दूसरे ठोस खाने को कम कर सकता है। इसलिए दूध देने से पहले उसके खाने को लेकर सजग रहें।



Click it and Unblock the Notifications











