Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
बच्चों को अकेले क्यों सोने देना चाहिए?
यह एक बहस का विषय है, इस बारे में विभिन्न लोगों की अलग-अलग राय है| लेकिन इसका सबसे अच्छा समाधान है इस बात को जानना कि पेरेंट्स और और बच्चों के लिए क्या सही है| इसके कई तरीके हैं - बच्चे या तो माता - पिता के साथ उनके बैड पर सो सकते हैं या उनके बैड के पास ही अपनी अलग चारपाई पर सो सकते हैं या अपने अलग कमरे में सो सकते हैं| बच्चा कहाँ सोता है इस पर उसका विकास निर्भर करता है|
इस बारे में पूरा निर्णय पेरेंट्स को ही लेना है| आपको बहुत धैर्य चाहिए जब तक कि आपका बच्चा अकेले सोने लायक हो| आप धीरे -धीरे इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं|
बच्चे के अपने बैड पर सोने के फायदे और नुकसान दोनों हैं| इस बारे में निर्णय लेने से पहले इन विकल्पों की समीक्षा कर लें| अकेले सोने के लिए दूसरी जो चीज महत्वपूर्ण है वो है उम्र| हम आपको कुछ कारण बता रहे हैं जिनसे बच्चे को अपने बैड पर अकेले ही सोना चाहिए|

एसआईडीएस
सडन इन्फेंट डेथ सिंड्रोम (अचानक शिशु मृत्यु) एक मुख्य कारण है जिससे बच्चे को अकेले सोने के लिए प्रेरित करना चाहिए| जो बच्चे पेरेंट्स के साथ सोते हैं उनमें यह स्थिति ज्यादा पाई जाती है| कई कारण हैं जो एसआईडीएस के लिए जिम्मेदार हैं| कम्बल और बेडशीट जो आप इस्तेमाल करते है और कभी कभार तो आपके हाथ ही एसआईडीएस जैसी स्थिति पैदा करने के लिए काफी हैं|

अपने आपको शांत करना
यह सबसे बड़ा कारण है कि बच्चो को अकेला सोना चाहिए ताकि उन्हें अपने आपको शांत करने की आदत पड़ जाए| जब वे पेरेंट्स के साथ सोते हैं तो नींद में अचानक उठ जाने पर पेरेंट्स उन्हें शांत करते हैं| पेरेंट्स के लिए यह परेशानी भरा होता है खास तौर पर जब बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाता है और ऐसे बच्चे में आत्म- विश्वास की भी कमी होती है|

आत्म-विश्वास बढ़ाना
आत्म विश्वास बढ़ने के लिए बच्चों का अकेला सोना जरूरी है| ऐसा होने पर वे आपके बिना भी अच्छे से और जल्दी सो जाएंगे| लेकिन यह सलाह दी जाती है कि बच्चों को अकेले छोड़ने से पहले उनकी सुरक्षा स्थिति को ठीक से देख लें|

आत्मीयता
हालांकि जब आप बच्चे को अपने से थोड़ा दूर करते हैं तो हो सकता है आपके प्रति उनका लगाव थोड़ा काम हो जाए| यह थोड़ा मुश्किल भरा है लेकिन थोड़े दिन बाद आपको लगेंगे कि यह सही है क्यों कि बच्चा आपके बिना भी रह पायेगा| यह एक कारण है जिससे बच्चे को अकेले अपने बैड पर सोने देना चाहिए|

आपके आपसी रिश्ते के लिए
यदि बच्चा आपके साथ ही रहेगा तो आप एक दूसरी को समय ही नहीं दे पाएंगे| इसलिए बच्चे को अकेले सोने देना चाहिए| 4 से 6 सप्ताह बाद बच्चे को अपने अलग बैड पर सुलाने में कोई परेशानी नहीं है| आप बच्चे को 5 से 6 माह तक अपने पास सुला सकते हैं इसके बाद उसे अपने बैड पर सुला सकते हैं|
बहुत से विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चे को अकेले सोने देने से उसमे आत्म निर्भरता और आत्म विश्वास पैदा होता है|



Click it and Unblock the Notifications











