Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
मछली का तेल गर्भस्थ शिशु में बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता
(आईएएनएस)| आस्ट्रेलिया में हुए एक ताजा अध्ययन में इस बात के प्रमाण मिले हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं द्वारा मछली के तेल का सेवन करने से गर्भस्थ शिशु में प्रतिरक्षा क्षमता में वृद्धि होती है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वेस्टर्न आस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय द्वारा किए गए शोध में पाया गया है कि गर्भावस्था के दौरान मछली के तेल में पाई जाने वाली पॉलीअनसेचुरेटेड वसा अम्ल को अनुपूरक आहार के रूप में

दिए जाने से गर्भस्थ शिशु में एलर्जी, हृदय संबंधी एवं पाचन संबंधी बीमारियों के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
READ: मछली के तेल में छुपा है सेहत का राज
यह अध्ययन 36 गर्भवती महिलाओं पर किया गया। मुख्य शोधकर्ता सुसेन प्रेसकॉट ने आस्ट्रेलियन ब्रॉडकॉस्टिंग कॉर्पोरेशन को बताया कि इस अध्ययन से साबित हो चुका है कि गर्भवास्था के दौरान मछली के तेल का सेवन जन्म के बाद बच्चे में प्रतिरक्षी क्षमता बढ़ा सकता है।
इसी विश्वविद्यालय द्वारा इससे पहले किए गए शोध में निष्कर्ष दिया गया था कि मछली का तेल गर्भ के अंदर शिशु के विकास में सहायक होता है तथा गर्भपात के जोखिम को कम करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



Click it and Unblock the Notifications