Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
प्रसव के बाद सेक्स के दौरान रखें किन बातों का ध्यान
प्रसव के बाद, महिला का शरीर पहले की तरह नहीं रह जाता है। स्तनों से दूध का निकलना और पेट पर काफी झोल आ जाता है, ऐसे में पार्टनर के साथ शारीरिक सम्बंध बनाने में अरूचि होना स्वाभाविक होता है।
हालांकि, डॉक्टर सलाह देते हैं कि बच्चे के जन्म के बाद जोड़ों को आपसी सम्बंध बनाना चाहिए, इससे उनके बीच प्रेम बढ़ेगा। यह बेहद आवश्यक है कि दम्पतियों के बीच प्यार और देखभाल की भावना बनी रहे और उनके बीच कभी दूरी न आये।
READ: क्या प्रेग्नेंसी के 8 वें महीने में संभोग करना उचित है?
बच्चे के जन्म के बाद सेक्स करना आसान नहीं होता है, इस दौरान यह काफी दर्द भरा होता है। कई बार तो घिन भी लगती है क्योंकि प्रसव के बाद ब्लीडिंग होती है जो कि लगातार दो से तीन हफ्तों तक होती रहती है।

प्रसव के बाद गर्भनाल बाहर आने से उस जगह पर खालीपन हो जाता है जो एक घाव की भांति ही होता है, इसे भरने में समय लगता है। अगर प्रसव के ठीक बाद सेक्स किया जाता है तो संक्रमण होने की संभावना रहती है। इसलिए, प्रसव के 1 से डेढ़ महीने बाद ही शारीरिक सम्बंध बनाएं। प्रसव के बाद शारीरिक सम्बंध बनाते समय निम्न बातों को ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है:
स्तनों से दूध का निकलना- प्रसव के बाद स्तनों से काफी दूध निकलता है, ऐसे में सेक्स के दौरान लीक की समस्या से झुंझलाहट हो सकती है। बेहतर होगा कि सेक्स से पहले स्तनों से दूध को निकाल दिया जाये या बच्चे को स्तनपान करवा दिया जाएं। इस तरह, छाती में भारीपन नहीं लगेगा।

दर्द होने पर- प्रसव के बाद योनि में सूखापन आना स्वाभाविक होता है, ऐसे में पार्टनर के साथ सम्बंध बनाने की अनिच्छा हो सकती है और सेक्स के दौरान काफी दर्द भी हो सकता है। ऐसे में वैजिनल ल्यूब्रीकेंट का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। अगर इसके बावजूद भी दर्द होता है तो शायद संक्रमण हो गया हो, ऐसे में डॉक्टर से सम्पर्क करें।

योनि पहले की भांति नहीं रहती है- प्रसव के बाद, योनि का आकार सामान्य से काफी बढ़ जाता है ऐसे में कीगल एक्सरसाइज से इसे वापस उसी आकार में आने में समय लग जाता है। इसलिए, पार्टनर को समझना होगा कि इसमें स्त्री की कोई गलती नहीं बल्कि यह प्राकृतिक प्रक्रिया है।
प्रसव के बाद सक्रिय सेक्स लाइफ के लिए टिप्स:
1. ल्यूब का इस्तेमाल करें- ल्यूब, सेक्स के दौरान काफी फायदेमंद होता है, खासकर तब जब प्रसव हो चुका हो। योनि में सूखेपन की समस्या को यह दूर कर देता है और शारीरिक सम्बंध बनाने में कोई समस्या नहीं आती है।
2. पार्टनर से करें हर बात शेयर- पार्टनर के साथ किसी भी बात को कहने में झिझके नहीं। अपनी हर भावना को शेयर करें।
3. मसाज लें- सेक्स से पहले मसाज लें, इससे हारमोन्स बैलेंस हो जाते हैं और रिलैक्स महसूस होता है।
4. आराम करें: अच्छी नींद लें। अगर आप बहुत थक जाएं तो सेक्स कतई न करें।



Click it and Unblock the Notifications
