Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जुड़वा बच्चों के लिए पर्याप्त मात्रा में दूध उत्पादन कर पाती हैं मां!

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अपने बच्चों को शुरू के कुछ महीनों में उन्होने दूध पिलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर जुड़वा बच्चों की मां को काफी दिक्कत होती है। अगर एक बच्चे को दूध पिलाना आपके लिए मुश्किल है, तो जुड़वा बच्चों को दूध पीलाने के बारे में सोचे कितनी परेशानी होती होगी। भले ही एक साथ जुड़वा बच्चों को स्तनपान कराना संभव है। बस आपको एक ऐसा रूटिन बनाना होगा। जो बच्चे के साथ मां के लिए भी जरूरी है। कुछ जुड़वा बच्चों की मां एक एक करके अपने बच्चों को दूध पीलाती हैं, तो वहीं कुछ मांए एक साथ दोनों बच्चों को दूध पीलाना पसंद करती हैं। लेकिन इन मांओं के मन में बच्चे को दूध पीलाने को लेकर कई तरह के सवाल उठते हैं। जुड़वा बच्चों को स्तनपान कैसे कराएं, इस दौरान मां की डाइट क्या होनी चाहिए, किस स्थिति में रहकर स्तनपान करवाएं, और कई मांओं के मन में ये सवाल उठता है कि क्या वे जुड़वा बच्चों के लिए पर्याप्त दूध का उत्पादन कर पाएंगी।
एक मां के लिए बच्चे को स्तनपान करवाने से ना केवल बच्चे की सेहत पर इसका सही असर पड़ता है। बल्कि ये मां और बच्चे के बीच एक अच्छा रिश्ता बनाने में मदद करता है। किसी भी महिला के लिए जुड़वां बच्चों को स्तनपान कराना आसान है।
जब स्तनपान कराने वाले बच्चों की बात आती है तो मांओं के मन में बहुत सारे सवाल आकर खड़े हो जाते हैं। इन मांओं के मन में जुड़वां बच्चों को पालने को लेकर सबसे आम सवाल यह है कि क्या एक मां अपने दोनों बच्चों को पीलाने के लिए पर्याप्त मात्रा में दूध का उत्पादन कर पाएगी। डॉक्टर के मुताबिक जब तक आप बच्चों को बार-बार दूध पिलाती हैं, और उनकी मांग पर आपका शरीर आपके बच्चों के लिए पर्याप्त दूध बनाता है तब तक आप उनके लिए पर्याप्त मात्रा में दूध बनाने में सक्षम हैं।
किसी भी मां के लिए शुरूआत में अपने जुड़वा बच्चों को स्तनपान करवाना एक चुनौती बन सकती हैं। क्योकि आपको इस चीज को कोई एक्सपिरियंस नहीं होता है। इसलिए, शुरुआती समय में अपने दोनों बच्चों को एक एक कर दूध पिलाएं। लेकिन धीरे धीरे जब बच्चें और आप थोड़ा सीख जाएं तो एक साथ दोनों बच्चों को दूध पिलाएं।
स्तनपान करवाने वाली कई महिलाएं सोचती हैं कि ज्यादा डेयरी खाद्य पदार्थ खाने से से उन्हें ज्यादा दूध उत्पादन करने में मदद मिलगी, लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है। डॉक्टर भी स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को डाइट में कम वसा वाले डेयरी खाद्य पदार्थ और ज्यादा प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ शामिल करने की सलाह देते हैं। कई मांओं को जुड़वा बच्चों को पालने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप अपने प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ या स्तनपान सलाहकार से भी सलाह ले सकती हैं। ताकि अपनी नन्ही जानों की परवरिश में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।



Click it and Unblock the Notifications
