Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
नन्हें शिशु के लिए करते हैं एसी या कूलर का उपयोग तो जरूर जान लें ये बातें
गर्मी की शुरूआत हो चुकी है और तपती धूप के साथ गर्म हवाओं ने अपना कहर बरसना शुरू कर दिया है। इस मौसम में घर की छतों पर लगे पंखो से भी गर्म हवा निकलती है। ऐसे में घर के अंदर हम गर्मी से राहत पाने के लिए एसी और कूलर का सहारा लेते हैं। हालांकि बड़ों के लिए गर्मी में एसी और कूलर की हवा तो किसी वरदान से कम नहीं होती है, लेकिन अगर आपके घर नवजात बच्चा है तो क्या उसके लिए यह सब सुरक्षित है।

कई माता पिता के मन में यह सवाल उठता है कि क्या बच्चों के लिए एसी और कूलर सुरक्षित है या नहीं। अगर आप भी इन्हीं में से एक है तो हमारा यह आर्टिकल आपकी यह दुविधा दूर कर सकता है। तो आइए जानते हैं।
बच्चों को ठंडे वातावरण में रखना बेहतर
जिस तरह बड़ों को गर्मी लगती है ठीक उसी तरह छोटे बच्चों के लिए गर्मी झेलना आसान नहीं होता। बच्चे अपने शरीर का तापमान बड़ों की तरह समायोजित नहीं कर पाते हैं। यही वजह है कि बच्चों को इस मौसम में कई बीमारियां घेर सकती है। ऐसे में बेहतर यही होता है कि हम उन्हें ठंडी जगह पर रखें। यानी आप अपने नन्हें शिशु के लिए एसी और कूलर का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन कुछ बातों का आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है, जैसे

1.अगर आपके घर में एसी है तो बच्चे के लिए टेंपरेचर ऐसे सेट करें कि कमरा न तो ज्यादा ठंडा रहे और ना ही ज्यादा गर्म। ज्यादा ठंड होने पर बच्चे को जुकाम, खांसी आदि जैसी तकलीफें हो सकती है।
2.बच्चे को डायरेक्ट एसी और कूलर के सामने न रखें।
3. कूलर चलाते समय खिड़की या दरवाजा खुला रखें इससे हवा की आवाजाही बनी रहेगी और कमरे का तापमान भी आआरामदेह बना रहेगा। साथ ही चिपचिपाहट की भी प्रॉब्लम नहीं होगी।

4. गर्मी के मौसम में कॉटन के कपड़े सबसे ज्यादा कंफर्टेबल होते हैं। बड़ों के साथ बच्चों को भी सूती कपड़े ही पहनने चाहिए। आप अपने शिशु को ढीले ढाले फुल स्लीव्स के कपड़े पहनाएं। आप हल्के सूती मौजे और टोपी भी पहना सकते हैं। इसके अलावा कमरे के तापमान के अनुसार आप बच्चे को दो हल्के कपड़े पहना सकते हैं।
5.बच्चे को हल्का कंबल जरूर ओढ़ा दें। ध्यान रहे कि बच्चा कंबल से अपना मुंह न ढक लें।
6. कूलर की साफ सफाई का आपको अच्छी तरह ध्यान रखने की जरूरत है। रोजाना पानी जरूर बदलें ताकि बच्चे को एकदम फ्रेश हवा मिले। साथ ही एसी का उपयोग करने वालों को समय समय पर एसी की सर्विसिंग जरूर करानी चाहिए।

7. एसी या कूलर वाले कमरे से बच्चे को निकालकर सीधे किसी गर्म जगह पर न ले जाएं। इससे बच्चे की तबियत बिगड़ सकती है।
8. एसी की हवा से बच्चे की स्किन ड्राई हो सकती है, इसलिए आप अपने बच्चे के शरीर पर बेबी मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
9. स्किन के साथ बच्चे की नाक भी रखी हो सकती है। ऐसे में आप डॉक्टर से सलाह लेकर शिशु के दोनों नथुनों में ईयरबड से तेल लगा सकते हैं।
10.कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक जरूरी न हो आप एसी और कूलर का उपयोग न करें। सिर्फ पंखे से भी शिशु को आराम मिल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
