Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
साल 2020 में इन सेलेब्स ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी
साल 2020 कई मायनों में कुछ अच्छा नहीं रहा। पूरे विश्व को कोरोना वायरस के संक्रमण के डर ने अपनी जद में लिए रखा। वहीं बॉलीवुड के लिए भी यह साल बेहद बुरा माना गया। ना सिर्फ सिनेमाघरों व शूटिंग पर लंबे वक्त के लिए ताले लगे, बल्कि कई दिग्गज सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि इस बुरे दौर में भी कुछ सेलेब्स के घर में पॉजिटिविटी ने अपनी जगह बनाई। ऐसे कई सेलेब्स रहे, जिन्होंने इस साल अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड्स को एन्जॉय कर रही हैं। वहीं कुछ सेलेब्स ऐसी भी रही, जो साल की शुरूआत में ही प्रेग्नेंट हो गईं। ऐसे में इस साल प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के साथ-साथ वे न्यू मॉम भी बन गईं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं-

अनुष्का शर्मा
साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ विवाह के बंधन में बंधी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2020 में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। बता दें कि अनुष्का और विराट के घर जनवरी 2021 में एक नन्हा मेहमान आएगा। इस दौरान विराट फैटरनिटी लीव पर रहेंगे, ताकि वे अनुष्का व नन्हे मेहमान का ख्याल रख पाएं।

करीना कपूर खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अगस्त 2020 में यह अनाउंस किया था कि वह दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। बता दें कि इस कपल का चार साल का एक बेटा तैमूर अली खान है। जिसका जन्म 20 दिसंबर 2016 में हुआ था।

नताशा स्टेनकोविक
टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक जुलाई 2020 में पैरेंट्स बन गए। नताशा ने एक बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने मई 2020 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह खबर अपने फैन्स के साथ शेयर की थी कि वे जल्द ही अपने घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। फिलहाल वे अपने पैरेंटिंग टाइम को एन्जॉय कर रहे हैं।

अमृता राव
एक्ट्रेस अमृता राव ने साल 2020 में नवरात्रि के समय एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इसके बाद अमृता ने 1 नवंबर 2020 में बेटे को जन्म दिया। बता दें कि अमृता शादी के चार साल बाद मां बनी हैं। अमृता ने अपने फैन्स से प्रेग्नेंसी की खबर काफी लेट शेयर की थी, जिसके लिए उन्होंने फैन्स से माफी भी मांगी थी।

अनीता हसनंदानी
छोटे परदे से लेकर बड़े परदे पर नजर आ चुकी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने इस साल अक्टूबर महीने में एक वीडियो के जरिए अपने फैन्स के साथ यह गुड न्यूज शेयर की थी। बता दें कि अनीता फरवरी 2021 में बच्चे को जन्म देंगी।

टीजे सिद्धू और करणवीर बोहरा
करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू पहले से ही दो जुड़वां बेटियों, बेला और वियना के पैरेंट्स हैं, जिनका जन्म 19 अक्टूबर, 2017 को हुआ था। इन दिनों टीजे सिद्धू अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। बता दें कि 28 अगस्त, 2020 को टीजे ने अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। करणवीर और टीजे ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें टीजे अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
हम इन सभी सेलेब्स को उनके जीवन के एक नए सफर की शुरूआत के लिए शुभकामनाएं देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
