Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढाने के तरीके
इन दिनों कई महिलाएं हैं जो कि प्रजनन समस्या से पीड़ित हैं। यह समस्या कोई आम समस्या नहीं है, कई महिलाओं को इस समस्या का बडी़ ही देर से पता चलता है जिस वजह से वे इसका समाधान नहीं कर पाती और बच्चे के सुख से अंजान रहती हैं। वैसे तो मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि आपकी हर समस्या आसानी से सुलझ सके लेकिन डॉक्टर पर बेफिजूल के खर्चे और महंगे टेस्ट करने से कहीं बेहतर है कि आप खुद ही इस समस्या का हल ढूंढे और बचाव का प्रयास करें।
चाहे खराब खाने-पीने की आदते हो या फिर हर वक्त चिंता करना, ऐसी ही कई और भी वजहें हैं जो आपको जाने अनजाने बाझ बना देती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान के सुझाव देगे जिससे आप अपनी प्रजनन क्षमता को बढा सकती हैं।

अपने प्रजनन के दिनों को जाने
प्रेगनेंट बनने के लिये ओव्यूलेशन के दिन सबसे बेस्ट माने जाते हैं। कंसीव करने के लिये आपको अपने ओव्यूलेशन की लिस्ट तैयार करनी होगी। अपने मासिक धर्म के दिनों की तीन महीनों तक के लिये लगातार नीगरानी कीजिये और डेट्स को नोट कर लीजिये।

खान-पान की आदतें बदलें
हरी सब्जियां, रेशा युक्त आहार, एंटीऑक्सीडेंट और फॉलिक एसिड वाला आहार प्रजनन प्रणाली को सही करता है। सोया उत्पाद, सेम, अंडे की जर्दी, आलू, गेहूं, आटा, गोभी, चुकंदर, केला, ब्रोकोली और अंकुरित अनाज आदि में खूब सारा फोलिक एसिड होता है।

तनाव मुक्त रहें
स्ट्रेस लेने से भी प्रजनन समस्या पैदा होती है। इसको ठीक करने के लिये योगा और एक्सरसाइज कीजिये और थोडा़ सा एक्टिव बनिये।

वजन नियंत्रित रखिये
यदि आप ओवरवेट हैं तो बच्चा जनने की क्षमता अपने आप कम हो जाएगी। तो अगर आप कंसीव करने की सोच रही हैं तो अभी से ही वजन कंट्रोल में करना शुरु कर दें।

स्वस्थ्य लव लाइफ
आजकल लोगों की जिन्दगी में काम और फैमिली को लेकर इतना स्ट्रेस हो गया है कि उन्हें अपनी लव लाइफ के लिये फुर्सत ही नहीं मिलती। इसलिये हमेशा कोशिश करें कि आप दोनों ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ बिताएं जिससे प्राकृतिक रूप से ही आपकी प्रजनन क्षमता बढ जाए।



Click it and Unblock the Notifications
